फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी और स्वरा भास्कर का केंद्र पर निशाना सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Mon, 06 May 2019 06:50 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 06 May 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Gets ill and Swara Bhaskar Criticized Goverment here is top entertainment news
Amitabh Bachchan, Swara Bhaskar - फोटो : social media

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के फैन्स तब से मायूस हो गए हैं जब से बिग बी ने सोशल मीडिया पर अपने खराब स्वास्थ्य की जानकारी दी है। बता दें कि अभिनेता की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं। उनके अभिनय, आचरण और अंदाज को सभी बहुत पसंद करते हैं। अमिताभ को लेकर फैन्स की दीवानगी भी इस कदर होती है कि उनकी एक झलक के लिए सभी बेकरार रहते हैं। ऐसे में यह सुपरस्टार भी अपने फैन्स को निराश नहीं करते और हर रविवार अपने प्रशंसकों से रूबरू होते हैं। मगर तबीयत खराब होने के चलते इस रविवार बिग बी ऐसा नहीं कर पाए।

Amitabh Bachchan Gets ill and Swara Bhaskar Criticized Goverment here is top entertainment news
Ajay Devgn

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन कुछ तम्बाकू ब्रांड्स के विज्ञापन में नजर आते हैं। इसको लेकर कई बार उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ा है। लेकिन पहली बार एक कैंसर से पीड़त शख्स ने अजय देवगन से तम्बाकू का प्रचार ना करने की गुजारिश की है। पीड़ित ने इसके लिए शहर में पर्चे लगाकर लोगों से अपील की है। पर्चे में बताया गया है कि किस प्रकार तम्बाकू के सेवन से वह और उनका परिवार बर्बाद हो गया। 

Amitabh Bachchan Gets ill and Swara Bhaskar Criticized Goverment here is top entertainment news
अक्षय, अनुपम, भूमि

बीते कुछ दिनों पहले फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने देश के प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी का एक गैर-राजनीतिक साक्षात्कार लिया था। इसके बाद से अक्षय की नागरिकता का सवाल पॉलिटीकल प्रश्न बन गया। सोशल मीडिया पर अभिनेता को यूजर्स उनकी नागरिकता को लेकर रोजाना घेर रहे हैं। ऐसे में अक्षय के बचाव में अभिनेता अनुपम खेर सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Gets ill and Swara Bhaskar Criticized Goverment here is top entertainment news
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से

अरविंद केजरीवाल को हाल में रैली के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया था। इस हमले के बाद पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अब इस मामले पर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने बयान दिया है। सपना ने इसे केजरीवाल के उस बयान से जोड़ दिया है जिसमें उन्होंने मनोज तिवारी को नाचने वाला बताया था। सपना ने कहा, 'देखा आपने, मैंने कहा था.. भगवान ने उन्हें अपने आप ही जवाब दे दिया है, हमें जवाब देने की जरूरत ही नहीं।'

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Gets ill and Swara Bhaskar Criticized Goverment here is top entertainment news
स्वरा भास्कर

देश में इस वक्त चुनावी माहौल है। अब चार चरण का चुनाव हो चुका है और आज पांचवे चरण के लिए मतदान होगा। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ जुटी हुई हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी चहेती पार्टी और उम्मीदवार को खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। स्वरा भास्कर सीपीएम पार्टी का समर्थन कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक रैली के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। स्वरा ने कहा, 'अगर गाय हमारी माता है तो किसान पिता है। अगर किसान का कर्ज नहीं चुका सकते हैं लेकिन उन पर जुल्म करना तो बंद कर सकते हैं। पिछले 10 सालों में हर साल 10-15 हजार किसानों ने मजबूर में आत्महत्या की है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed