फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में फेसबुक के शहंशाह बने अमिताभ, फॉलोअर्स की लंबी लिस्ट ने बना डाला रिकॉर्ड

Fri, 18 May 2018 08:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan has 30 million followers on facebook
Amitabh Bachchan

75 वर्ष की उम्र में भी फिल्मों में अलग अलग तरह के रोल कर दर्शकों का दिल जीत रहे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अब एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के फॉलोवर्स की लिस्ट लंबी होती जा रही है। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर बिग बी का अपना ही जलवा है। आपको बता दें कि अभी-अभी अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर 30 मिलियन (3 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

amitabh bachchan has 30 million followers on facebook
amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन के फेसबुक पर 30 मिलियन (3 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं और इसकी जानकारी उन्होंने खुद फेसबुक पर दी है। अमिताभ ने कुछ मजेदार तस्वीरों के साथ अपनी 2007वीं पोस्ट के जरिए लिखा है- फेसबुक पर 30 मिलियन फॉलोअर्स, आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। अमिताभ ने इस पोस्ट के साथ लिखा है- 30 मिलियन फॉलोवर्स ''यो''। 

amitabh bachchan has 30 million followers on facebook
Amitabh Bachchan

आपको बता दें कि ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के 34 मिलियन (3.4 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर अमिताभ के 8 मिलियन (80 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म '102 नॉट आउट' के जरिए अमिताभ और ऋषि कपूर 27 साल बाद बिग स्क्रीन पर नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan has 30 million followers on facebook
102 Not Out
साल 1976 में आई फिल्म 'कभी कभी' में दोनों पहली बार साथ आए थे। इसके बाद आखिर बार इन दोनों को बिग स्क्रीन पर साल 1991 में आई फिल्म 'अजूबा' में देखा गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed