बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर पुराने दिनों को याद करते हुए तस्वीरें साझा करते हैं। अब हाल ही में अभिनेता ने एक बच्ची को ऑटोग्राफ देते हुए एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने बताया है कि कैसे बीते समय में फैंस अपना प्यार और प्रशंसा जाहिर करते थे। वहीं, बिग बी अपने सामने देखकर वो बच्ची बहुत उत्साहित और खुश है। अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की। साथ ही अमिताभ बच्चन ने ये भी बताया है कि वह अब उन दिनों को कभी लौटाकर लेकर नहीं आ सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके पीछे अभिनेता शशि कपूर भी नजर आ रहे हैं।
थ्रोबैक: अमिताभ बच्चन को याद आया फैंस के साथ बिताया समय, कहा- वो दिन चले गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ अपना साइन देते हुए पेन से डायरी पर लिखते दिख रहे हैं। अमिताभ के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने बताया है कि यह तस्वीर लंदन में फिल्म ‘काला पत्थर’ के प्रीमियर की है। जबकि अन्य फैन ने लिखा, 'मेरे भी ऐसे ही एक्सप्रेशन होंगे जब मैं आपसे मिलूंगा।'
View this post on Instagram
बता दें कि अमिताभ बच्चन अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने के लिए सलाह भी देते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में लोगों को याद दिलाया है कि भले ही प्रतिबंधों में ढील दी जा रही हो, लेकिन उन्हें कोविड प्रोटोकॉल को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
View this post on Instagram
बीते दिन अमिताभ बच्चन ने इस विषय पर ब्लॉग लिखा था, 'सुरक्षित रहें, ऐसा महसूस न करें कि शर्तों में ढील का मतलब है कि सब कुछ सही हो गया है। नहीं, अभी हम सभी को आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए, हाथ धोएं, मास्क पहनें, दूरी बनाए रखें। अगर काम की अनुमति है तो टीकाकरण करवाएं, लेकिन सावधानी बरतें। डॉक्टर्स द्वारा दिए गए निदेशरें का पालन करें।'
View this post on Instagram
View this post on Instagram