तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। काफी समय से नुसरत और निखिल जैन के अलग होने की खबरें सामने आ रहीं थीं वहीं अब नुसरत ने एक बयान जारी कर इस खबर पर मोहर भी लगा दी है। नुसरत का कहना है कि उनकी शादी एक विदेशी भूमि पर होने के कारण मान्य नहीं है। इसके अलावा क्योंकि ये दो धर्मों के लोगों के बीच हुई शादी थी इसलिए इसे भारत में वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में तलाक का सवाल ही नहीं उठता है। कानूनी तौर पर ये शादी वैध नहीं है बल्कि ये एक लिव इन रिलेशनशिप था। वहीं अब नुसरत के खुलासे के बाद निखिल जैन ने अपनी एक तस्वीर साझा की है।
सोशल मीडिया: नुसरत जहां से अलग होने के बाद निखिल जैन ने साझा की तस्वीर, विदेश में हुई शादी पर भी किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निखिल ने लिखा, 'प्यार नहीं था, फिर भी मैंने नुसरत को शादी के लिए प्रपोज किया था जोकि उन्होंने खुशी-खुशी अपनाया था। हम तुर्की गए थे वेडिंग के लिए। साल 2019 में हमने शादी की और कोलकाता में रिसेप्शन दिया था'। आगे निखिल ने कहा कि, 'हम दोनों पति-पत्नी की तरह रहे और सोसाइटी को भी हमने अपना इसी तरह परिचय दिया। मैंने अपना पूरा समय और बाकी की चीजें एक पति की तरह इनवेस्ट कीं। दोस्त, परिवार और करीबी लोग सब जानते हैं कि मैंने नुसरत के लिए क्या कुछ नहीं किया है। मैंने उन्हें हमेशा बिना किसी लालच के सपोर्ट किया है। हालांकि शादी के कुछ समय बाद उनके बर्ताव में मेरे और शादीशुदा जीवन के प्रति बदलाव आने शुरू हो गए थे। साल 2020 अगस्त में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके तेवर बदलने लगे जिसका कारण केवल वही जान सकतीं थी। मेरी पत्नी के व्यवहार में इतना बदलाव आने लगा कि एक बार को मैं भी सोच में पड़ गया था'। इसके साथ ही निखिल ने कहा कि, 'जब हम साथ रह रहे थे तो मैंने कई बार उन्हें शादी रजिस्टर कराने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मेरी रिक्वेस्ट को इग्नोर किया'।
बता दें कि नुसरत जहां ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि ये शादी वैध नहीं है साथ ही उन्होंने निखिल पर पैसों के हेरफेर का भी आरोप लगाया। नुसरत ने कहा कि निखिल ने उनकी जानकारी के बिना ही उनके अकाउंट्स से पैसे निकाले हैं।
नुसरत ने कहा कि, 'खुद को रईस बताकर रात के किसी भी समय गैर-कानूनी रूप से उसने मेरे अकाउंट्स से पैसे लिए हैं। हम दोनों के अलग होने बाद भी ये जारी है'। नुसरत ने आगे कहा, 'हम बहुत पहले ही अलग हो गए थे, मैं अपनी प्राइवेट लाइफ को अपने तक ही सीमित रखना चाहती थी। जो कुछ भी मेरा था अभी भी उसके पास है। मुझे यह बताने में दुख हो रहा है कि मेरे पुश्तैनी गहने जो मेरे परिवार वालों ने मुझे तोहफे में दिया था, वो सब निखिल के पास हैं।'
बात करें नुसरत की तो नुसरत जहां ने साल 2010 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी साल वो फेयर वन मिस कोलकाता बनी थीं। मॉडलिंग से करियर शुरू करने वालीं नुसरत ने देश के सर्वोच्च संस्था संसद तक में अपनी खास जगह बना ली है। 2011 में नुसरत जहां को उनकी पहली फिल्म बंगाली 'शोत्रु' मिली। पहली फिल्म के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था। इस ऑडिशन में उनके साथ 50 और लड़कियां थीं। हालांकि सबको पीछे छोड़ते हुए नुसरत जहां आगे निकल गईं थीं।