{"_id":"5a879b2a4f1c1b641f8b618e","slug":"amitabh-bachchan-on-team-india-won-against-south-africa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की जीत पर अमिताभ बच्चन हुए गदगद, बोले- 'क्या कहें... आपका तो जवाब नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीम इंडिया की जीत पर अमिताभ बच्चन हुए गदगद, बोले- 'क्या कहें... आपका तो जवाब नहीं'
Sat, 17 Feb 2018 08:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Feb 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन और विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 6 वन-डे मैचों की सीरीज अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया यह सीरीज 5-1 से जीती और 26 साल बाद प्रोटियाज टीम को उन्हीं के घर में हराने में कामयाबी हासिल की। भारतीय टीम की इस जबरदस्त जीत के बाद सभी पूरी टीम को बधाई दे रहे हैं।
2 of 4
amitabh bachachan
ऐसे में भला बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन कैसे पीछे रहने वाले थे। टीम इंडिया की इस जीत पर अमिताभ बच्चन भी गदगद हो गए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'टीम इंडिया जीती... 5-1 सीरीज से वनडे में जीत... यानी की अब तो... भाई साहब... जितने भी आलोचक थे... सब के सब कहीं नजर ही नहीं आ रहे हैं और विराट कोहली... अब क्या कहें... आपका तो जवाब ही नहीं।'
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
आखिरी वनडे में जीत के बाद जिस वक्त क्रिकेट कमेंटेटर्स से लेकर फैन्स तक 'मैन ऑफ द सीरीज' कोहली की तारीफ में जुटे थे, तब वो इस शानदार कामयाबी का क्रेडिट अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के नाम कर रहे थे। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे कोहली ने इसका श्रेय अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
virat kohli
विराट कोहली ने अनुष्का की तारीफ में कहा, 'यह दौरा काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। मैदान के बाहर रहे लोगों को इसका काफी श्रेय मिलना चाहिए। मेरी पत्नी जो मुझे लगातार प्रेरित करती रहती है उसे भी काफी श्रेय दिया जाना चाहिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।