{"_id":"61288090b1bc097b7e116bc4","slug":"amitabh-bachchan-police-bodygaurd-jitendre-shinde-transferred-for-earning-1-5-crore-annually","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्शन: अमिताभ के बॉडीगार्ड जितेंद्र का हुआ तबादला, 1.5 करोड़ रुपये सैलरी मिलने की खबर पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्शन: अमिताभ के बॉडीगार्ड जितेंद्र का हुआ तबादला, 1.5 करोड़ रुपये सैलरी मिलने की खबर पर हुई कार्रवाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने 70 के दशक से दर्शकों का मनोरंजन किया है और आज भी वो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनसे जुड़ी हर खबर चर्चा में बनी रहती है। अभी हाल ही में उनके बॉडीगार्ड जितेंद्र को लेकर खबरें सामने आ रही थी कि अमिताभ बच्चन उन्हें 1.5 करोड़ रुपये तनख्वाह देते हैं। अब खबर है कि कई साल से अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड रहे मुंबई पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र शिंदे का तबादला कर दिया गया है। 1.5 करोड़ रुपये की तनख्वाह मिलने की खबर सामने आने के बाद से जितेंद्र के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
अमिताभ बच्चन के सिक्योरिटी गार्ड का हुआ तबादला
बता दें कि साल 2015 से जितेंद्र अमिताभ बच्चन की सुरक्षा कर रहे हैं। साथ ही वो अपनी खुद की भी सुरक्षा एजेंसी चला रहे थे। इस बात की जानकारी जब प्रशासन को हुई तो मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंच गया। ऐसे में मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने जितेंद्र शिंदे का तबादला कर दिया।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
बता दें कि पद ग्रहण करने के बाद ही पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने बताया था कि कोई भी व्यक्ति एक पद पर एक पुलिस स्टेशन में चार साल से अधिक समय तक नहीं रह सकता है। विभाग का कहना है कि इसी नियम के तहत जितेंद्र शिंदे का तबादला डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में कर दिया गया है।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
दरअसल ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अमिताभ बच्चन अपने निजी अंगरक्षक को सालाना 1.5 करोड़ रुपये का वेतन देते हैं। जितेंद्र शिंदे सालों से अमिताभ बच्चन के निजी अंगरक्षक हैं। वह अमिताभ की सुरक्षा के लिए हर वक्त मुस्तैदी के साथ उनके साथ चलते हैं। लोकप्रिय क्विज शो केबीसी 12 की शूटिंग के दौरान भी आपने उनको परछाई की तरह बिग बी के साथ देखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
अब मुंबई पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शिंदे ने ये रुपये अमिताभ बच्चन से ही कमाए हैं या कहीं और से। वहीं शिंदे का कहना है कि उनकी पत्नी अपने नाम से एक सिक्योरिटी बिजनेस चलाती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें सालाना 1.5 करोड़ रुपये कभी नहीं दिए थे।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि अमेरिकी अभिनेता और निर्माता एलिजा वुड जब अपने एक दौरे के दौरान भारत आए थे तो शिंदे ने उनको भी सुरक्षा प्रदान की थी। बताया जाता है कि उनको ऐसा करने के लिए अमिताभ बच्चन ने ही कहा था। अमिताभ बच्चन हर वक्त सुरक्षा के घेरे में रहते हैं और उनके साथ हमेशा दो कॉन्स्टेबल मौजूद रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।