फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Goodbye Trailer: बिग-बी और रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए खुशखबरी, गुडबाय के ट्रेलर की डेट आई सामने

Mon, 05 Sep 2022 06:27 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan Rashmika Mandanna starrer goodbye trailer out tomorrow on 6 september 2022
गुडबाय फिल्म - फोटो : social media

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जलवा आज भी कायम है। लोग उनको सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस समय बिग बी ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं लेकिन इससे पहले उनके फैंस के लिए एक और अच्छी खबर है। अभिनेता की फिल्म गुडबाय का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। सबसे खास बात ये हैं कि पहली बार साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को भी फैंस उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखेंगे। आज बिग बी ने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।

amitabh bachchan Rashmika Mandanna starrer goodbye trailer out tomorrow on 6 september 2022
'गुडबाय' का पोस्टर - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फिल्म 'गुडबाय' का एक नया पोस्टर साझा करते हुए, ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। इस पोस्टर में न सिर्फ रश्मिका मंदाना बल्कि साथ में दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता और अन्य स्टार कास्ट भी नजर आ रही है। पोस्टर देखकर ये साफ हो गया है कि गुडबाय एक फैमिली एंटरटेनर होगी। फिल्म में रश्मिका बिग-बी की बेटी के किरदार में नजर आने वाली हैं।

amitabh bachchan Rashmika Mandanna starrer goodbye trailer out tomorrow on 6 september 2022
रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन - फोटो : insta

इस दिन रिलीज होगी फिल्म और ट्रेलर
अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। दिग्गज अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट साझा करते हुए लिखा- मेरे छोटे से क्रेजी परिवार से मिलिए। 7 अक्टूबर 2022 आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आपसे मिलने आ रहा हूं! 'गुडबाय' का ट्रेलर कल आउट!

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan Rashmika Mandanna starrer goodbye trailer out tomorrow on 6 september 2022
Goodbye - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये होगी कहानी और स्टार कास्ट
फिल्म गुडबाय में बिग बी और रश्मिका मंदाना के अलावा  नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अविराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। विकास बहल द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा समर्थित गुडबाय जिंदगी, परिवार और रिश्तों पर आधारित एक इमोशंस से भरपूर कहानी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed