भोजपुरी की पॉपुलर अदाकाराओं में से एक रानी चटर्जी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी अपनी हमेशा ही दर्शकों को अपनी बेहतरीन अदाकारी से दीवाना बना देती हैं। बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री रानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। पिछले दिनों जहां अभिनेत्री ने अपनी नई फिल्म 'गैंगस्टर इन बिहार' का एलान किया था, वहीं हाल ही में रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर इसी फिल्म की शूटिंग से कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
Bhojpuri: 'गैंगस्टर इन बिहार' के सेट पर दिखा रानी चटर्जी का दिलकश अंदाज,सतरंगी ड्रेस में खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हाल ही में रानी चटर्जी ने अपनी नई फिल्म 'गैंगस्टर इन बिहार' की शूटिंग प्रारंभ की है। ऐसे में इसी फिल्म के सेट से शूटिंग के समय की अपनी कुछ तस्वीरें रानी चटर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में हमेशा की तरह रानी चटर्जी खूबसूरत लग रही हैं और फैंस उनकी फोटोज देखने के बाद अपने आप को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं।
रानी चटर्जी द्वारा की गई इन तस्वीरों वह कलर्ड प्रिंटेड श्रग के साथ थाई-हाई स्लिट बॉटम वियर पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में रानी चटर्जी का प्यारा अंदाज देख फैंस उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं। अपनी तस्वीरें साझा करते हुए रानी चटर्जी ने लिखा, 'मैं सतरंगी बन....मूवी टाइम..शूटिंग टाइम मूवी गैंगस्टर इन बिहार।'
फैंस रानी के फोटोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां एक फैन ने उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा, 'बहुत प्यारी।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'बहुत प्यारी फोटो और क्यूट भी।' इसके अलावा एक अन्य उनकी ड्रेस की तारीफ करते हुए लिखता है, 'ड्रेस का कलर बहुत ही प्यारा है।' इसके साथ ही बहुत से फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर फायर और हार्ट इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं।