बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अमिताभ ने सिर्फ अपने से जुड़ी बातों का सोशल मीडिया पर जिक्र करते हैं बल्कि अगर उन्हें कोई वीडियो-फोटो पसंद आता है तो उसे भी अपने फैंस के साथ साझा करने में देर नहीं लगाते हैं। ऐसे में अब अमिताभ ने एक वीडियो की तारीफ की है।
चीन की लड़कियों के फेक वीडियो के झांसे में फंसे अमिताभ बच्चन? बालों की कर दी तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की तारीफ की है। जैसमिन जानी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि नौ लड़कियां एक धुन पर डांस कर रही हैं। वहीं वीडियो के कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि, 'चीन की नौ लड़कियों ने इस नृत्य को सामूहिक रूप से कोआर्डिनेट किया। इनका आपस मे तालमेल इतना कमाल का था कि इन्हे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मे स्थान दिया गया यहां तक कि बालों की हरकत भी एक समान है कृपया गौर से देखें।'
बता दें कि अमिताभ ने इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'वाह.. यहां तक कि इनके बालों का जूड़ा भी एक तरह से ही हिल रहे हैं।' हालांकि इस वीडियो को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो ऐसा लग नहीं रहा है कि ये वीडियो रियल है। वीडियो में कई ऐसी बाते हैं जिनको देखकर लग रहा है कि वीडियो एडिटिड है। पहली बात तो वीडियो क्रोमा पर शूट है। दूसरी बात जिस हिसाब से वीडियो में लड़कियां खड़ी डांस करते दिख रही हैं उस हिसाब से पंक्तिबध ऊचाईं पर कोई खड़ा होकर डांस नहीं कर सकता है। इसके साथ ही इन लड़कियों के बारे में भी कोई पुख्ता जानकारी इंटरनेट पर नहीं मिल रही है।
wow .. even their locks of hair move in sync .. https://t.co/5OxltjyNZz
वैसे बात इस वीडियो के अलावा करें तो बड़े पर्दे के साथ ही साथ छोटे पर्दे पर भी अमिताभ का जलवा दिख रहा है। छोटे पर्दे पर अमिताभ कौन बनेगा करोड़पति के साथ दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। शो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना ही रहता है।
वहीं बड़े पर्दे पर अमिताभ बच्चन के पास 'चेहरे', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र' और 'गुलाबो सिताबो' फिल्में कतार में हैं। कुछ फिल्म के पोस्टर और लुक रिवील हो चुके हैं। जबकि बाकी फिल्मों की तैयारी जारी है। गौरतलब है कि गुलाबो सिताबो में अमिताभ आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगे तो वहीं ब्रह्मास्त्र में उनके साथ रणबीर- आलिया नजर आएंगे।
पढ़ें: 'तानाजी' पर सलमान का ट्वीट, शाहरुख-अमिताभ से आगे निकलीं प्रियंका, दिनभर की पांच बड़ी खबरें