टीवी की संस्कारी बहू से केंद्रीय मंत्री बनने का सफर तय कर चुकीं स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और तस्वीरें शेयर करती हैं। स्मृति ने एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टीवी जगत में कदम रखा था। सालों बाद भी स्मृति और एकता की दोस्ती बरकरार है। इस बार स्मृति अपने एक मजेदार पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। स्मृति के एक ट्वीट के जवाब में एकता ने उन्हें तुरंत री ट्वीट करके नौकरी का ऑफर दे दिया।
बिल गेट्स की तस्वीर के साथ स्मृति इरानी ने किया ऐसा ट्वीट, तुरंत मिला जॉब का ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता और ईरानी के इस ट्वीट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। दरअसल, स्मृति ईरानी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के साथ एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में उन्होंने अपने विरोधियों पर कटाक्ष किया है। लिखा कि-सोच रहे हैं कि पढ़ाई पूरी की नहीं, आगे क्या करें? गौरतलब है कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स और स्मृति ईरानी दोनों ने ही बीच में ही उच्च शिक्षा की पढ़ाई छोड़ दी थी।
सोच रहे हैं पढ़ाई पूरी करी नहीं , आगे क्या करें 🧐
A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on
स्मृति ईरानी के इसी पोस्ट पर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने लिखा कि-बॉस! तुलसी अभी भी यहां है...प्लीज वापसी करें। स्मृति ने लंबे समय तक टीवी में अभिनय किया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था, लेकिन अब स्मृति ईरानी अपने राजनीतिक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बहुत बार स्मृति ईरानी के विरोधी उनकी शिक्षा पर सवाल उठा चुके हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी विरोधी कराकरा जवाब दिया है।
गौरतलब है कि बीते दिनों भी स्मृति ने कार्टून किरदार मिनियन की तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी। पोस्ट पर लिखा था, ''बड़े लोग कह गए हैं कि आप इसलिए नहीं सो पाते क्योंकि आप किसी और के सपने में जग रहे होते हैं । तो अगर आप सब मेरे सपने देखना बंद कर देंगे तो बेहतर होगा । प्लीज...''। स्मृति इरानी ने ये इंस्टाग्राम स्टोरी 14 नवंबर यानी बाल दिवस के दिन पोस्ट की थी। जो बाद में काफी वायरल वायरल हुई।
इसके अलावा बाल दिवस पर स्मृति इरानी ने इंस्टाग्राम पर ही फनी वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो मिनियन खड़े हैं। इनमें एक का नाम उन्होंने जुबिन रखा है, जुबिन स्मृति के पति का नाम है। वहीं दूसरा नाम खुद का रखा है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ''इस बाल दिवस, लाइफ में जुबिन के होने का शुक्रिया अदा करती हूं। जो आपके अंदर के बच्चे को जीवित रखते हैं ।