बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन टीवी का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में सवालों के अलावा कंटेस्टेंट के मजेदार खुलासों की वजह से भी सुर्खियों में रहता है। आने वाले एपिसोड में केबीसी की हॉट सीट पर राजस्थान की महिला कंटेस्टेंट प्रेरणा आएंगी, जो अपनी निजी जिंदगी के बारे में अमिताभ के साथ ढेर सारी बातें करेंगी। साथ ही शाहरुख को लेकर ऐसा खुलासा करेंगी, खुद बिगबी भी दंग रह जाएंगे।
KBC 11: शाहरुख खान को पति मानती है मां, कंटेस्टेंट का जवाब सुन दंग रह गए अमिताभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सोनी टीनी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेरणा और अमिताभ बच्चन के एमिसोड का एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन प्रेरणा से निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछते हैं और प्रेरणा का जवाब सुनकर सभी ठहाके लगाते हैं। प्रेरणा ने कहा कि वह अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं। वहीं अमिताभ बच्चन ने प्रेरणा से पूछा कि जब आप शादी करेंगी तो कैसा पति चाहेंगी?
प्रेरणा तुरंत बोलती हैं- शाहरुख खान की तरह, डीडीएलजे वाले शाहरुख की तरह, ये सुनकर अमिताभ बच्चन हैरान रह जाते हैं। प्रेरणा आगे कहती हैं- मेरी मां शाहरुख खान की सबसे बड़ी फैन हैं। शाहरुख खान मेरी मां के पति हैं। प्रेरणा की ये बात सुनकर अमिताभ भी चौंक जाते हैं और उनसे सवाल पूछते हैं कि ये कैसे? इस पर प्रेरणा कहती हैं- मेरी मां का नाम गौरी है, इसलिए वह शाहरुख खान को अपना पति मानती हैं। सभी जोर से ठहाके लगाते हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
सोमवार को प्रसारित हुए शो में दिल्ली के रहने वाले जितेंद्र सिंह चौहान केबीसी का हिस्सा बने। जितेंद्र ने 3 लाख 20 हजार रुपये तक बेहद शानदार खेल खेला, लेकिन 6 लाख 40 हजार रुपये का सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने गलत जवाब दिया और वह हार गए। उन्हें 3 लाख 20 हजार रुपये मिलने वाले थे। जितेंद्र सिंह चौहान से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल से जुड़ा एक सवाल पूछा।
शो में अमिताभ बच्चन ने जितेंद्र सिंह चौहान से शो में पूछा भारत के किस पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि इतिहास मेरे प्रति समकालीन मीडिया की तुलना में दयालु होगा? जिसका सही जवाब- डॉ. मनमोहन सिंह था। इस सवाल का सही जवाब ना पता होने के कारण जितेंद्र सिंह चौहान ने लाइफ लाइन का इस्तेमाल करते हुए सवाल बदवा दिया। जिसके बाद वह दूसरे सवाल का जवाब देने में भी नाकाम रहे।
पढ़ें: नींद न आने पर स्मृति ईरानी ने पोस्ट में लिखा- 'प्लीज आप लोग मेरे सपने देखना बंद करो'