जोया अख्तर ने आखिरकार नौ नवंबर, गुरुवार को अपनी बहुचर्चित फिल्म 'द आर्चीज' का ट्रेलर जारी कर दिया। इस फिल्म से कई स्टार किड्स अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म के लिए जोया ने लगभग सभी नए चेहरों को कास्ट किया है, जिनमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर शामिल हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी इसमें मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर पर अब अमिताभ बच्चन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Amitabh Bachchan: 'द आर्चीज' का ट्रेलर देख खुश हुए अमिताभ बच्चन, पहली फिल्म के लिए अगस्त्य नंदा को दिया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर 'द आर्चीज' का ट्रेलर साझा किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'अगस्त्य, मेरा प्यार, आशीर्वाद और बहुत कुछ.. आप मशाल को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।"
T 4825 - Agastya my love blessings and more .. you carry the torch ably ahead ❤️❤️❤️#AgastyaNanda #ZoyaAkhtar #YuvrajMenda #AngadDevSingh #KartikShah @kagtireema @tigerbabyfilms @ArchieComics @GraphicIndia #Dot #KhushiKapoor @MihirAhuja_ #SuhanaKhan @VedangRaina… pic.twitter.com/AKkLV0cYV4
Tahira Kashyap: इस वजह से लेखिका से निर्माता बनीं ताहिरा कश्यप, निर्देशक ने इंटरव्यू में बताई वजह
इससे पहले फिल्म के ट्रेलर और अगस्त्य नंदा को लेकर अभिषेक बच्चन ने भी अपना उत्साह व्यक्त किया और लिखा था, “यह बहुत अच्छा है। इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता हूं। अगस्त्य, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। एक बच्चे के रूप में अपने बिस्तर पर एयर गिटार बजाते हुए कूदने से लेकर वास्तविक गिटार बजाते हुए स्क्रीन से बाहर कूदने तक... यात्रा अभी शुरू हुई है। प्ले हार्ड। जो, आपने इसे फिर से पार्क से बाहर कर दिया है और बाकी बच्चों और क्रू को शुभकामनाएं। बहुत ही रोमांचक। फिल्मों में आपका स्वागत है।”
12th fail Film:12वीं फेल के असल हीरो मनोज कुमार शर्मा से मिले विक्रांत, पोस्ट साझा कर आईपीएस को दिया धन्यवाद
Anushka Sharma: क्या सच में प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा? वायरल तस्वीरों में नजर आया अभिनेत्री का बेबी बंप
वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो 'द आर्चीज' में सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, मिहिर आहूजा, अदिति 'डॉट' सहगल, युवराज मेंदा और वेदांग रैना भी शामिल हैं। यह फिल्म सात दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Ashutosh Rana: गुरु की सलाह से अभिनय की दुनिया में आए थे आशुतोष राणा, विलेन बन ऐसे कमाया नाम और पैसा