बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ न सिर्फ एक के बाद एक फिल्मों में धमाका करते नजर आ रहे हैं बल्कि साथ ही साथ सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ भी जुड़े रहते हैं। ऐसे में अमिताभ एक बार फिर अपने लेटेस्ट पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं।
सोशल मीडिया पर भावुक हो गए अमिताभ बच्चन, जानें क्या है पीली कार की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अमिताभ के साथ एक पीली विंटेज कार नजर आ रही है। ये कार अमिताभ बच्चन के लिए बेहद खास है। इस बारे में पूरी तरह से अमिताभ ने ब्लॉग में समझाया है। बता दें कि पीले रंग की फोर्ड विंटेज कार अमिताभ के दोस्त अनंत ने गिफ्ट की है।
T 3464 - There are times when you are speechless .. I am now .. been trying to express, but nothing comes out ..
.. a story of times gone by .. a gesture beyond time .. pic.twitter.com/Vm37n9ZCnR
सोशल मीडिया पर अपनी नई कार की साझा की गई तस्वीर के साथ लिखा, "कई बार ऐसा क्षण होता है जब आप नि:शब्द हो जाते हैं... मैं अभी हो गया हूं... मैं खुद को व्यक्त करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन कुछ बाहर नहीं आ रहा... एक बीते हुए जमाने की कहानी... समय से परे एक इशारा।" अपने ब्लॉग में अमिताभ ने बताया कि उनकी पहली फैमिली कार इलाहाबाद (प्रयागराज) में आई थी। उस गाड़ी का नाम फोर्ड प्रिफेक्ट था। ब्लॉग में अमिताभ ने आगे बताया कि किसी पुराना ब्लॉग में उनके दोस्त अनंत ने इस बारे में पढ़ा था।
अमिताभ का पुराना ब्लॉग पढ़ने के बाद अनंत ने फोर्ड परफेक्ट को ढूंढ़ना शुरू किया और ढ़ूढ़ने के बाद इसे चलने के लायक किया। वहीं इसके बाद अनंत ने इस पीले रंग में पेंट करवाया और दोस्त अमिताभ को गिफ्ट करने घर पहुंच गए। इस गाड़ी की खास बात ये है कि इस गाड़ी का नंबर भी वही है जो अमिताभ की फोर्ड परफेक्ट का था। अमिताभ इस कार को देख काफी भावुक हो गए।
वैसे बात अमिताभ के फिल्मी करियर की करें, फिलहाल में अमिताभ की चार फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। अमिताभ की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में ब्रह्मास्त्र, चेहरे, गुलाबो सिताबो और झुंड शामिल है। फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ रणबीर- आलिया और गुलाबो सिताबो में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगे।
#MeToo पर कियारा आडवाणी का बयान, कहा- 'ऐसा नहीं है कि दुनिया बदल गई'