साल 2020 का आखिरी दिन है हर कोई नए साल का स्वागत करने की तैयारियां कर रहा है। इसी बीच दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कुछ नया ही फैंस के साथ साझा किया है। दरअसल अमिताभ बच्चन अपनी पोती आराध्या बच्चन के साथ गाना रिकॉर्ड कर रहे हैं। इसकी तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।
अमिताभ बच्चन ने पोती अराध्या के साथ गाना किया रिकॉर्ड, फैंस के साथ तस्वीर की साझा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अमिताभ अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। अमिताभ की इन पोस्ट्स को उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं। अब हाल ही में अमिताभ ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।
अमिताभ ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो की है। जहां पर अमिताभ अपनी पोती आराध्या के साथ बैठकर गाना रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीर में उनके बेटा बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं।
T 3768 - ... tomorrow dawns .. and the celebrations begin .. but for what .. its just another day another year .. big deal !
Better off making music with the family .. pic.twitter.com/6Tt9uVufbp
इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, 'कल सुबह… उत्सव की शुरुआत... लेकिन किसलिए… यह भी एक दूसरा दिन और दूसरा साल ही तो है… बड़ी बात! इससे अच्छा है कि परिवार के साथ संगीत ही तैयार किया जाए।' स्टूडियो में नौ साल की अराध्या अपने दादा अमिताभ बच्चन के साथ गाना रिकॉर्ड कर रही हैं।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह गाना किसी फिल्म का है या विशेष प्रोग्राम का हिस्सा है। बता दें कि अमिताभ बच्चन इससे पहले भी कई फिल्मों में गाने गा चुके हैं। उनकी आवाज को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। अमिताभ ने अपना पहला गाना साल 1979 में आई फिल्म 'मिस्टर नटवरलाल' में गाया था, गाने के बोल थे, 'मेरे पास आओ मेरे दोस्तों एक किस्सा सुनो'।
पढ़ें: Manoj Tiwari: दोबारा पिता बने मनोज तिवारी, सोशल मीडिया पर साझा की खुशी