फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ ने 'बच्चन' और अपने धर्म को लेकर किया खुलासा, बताया क्यों बदल लिया उपनाम

Wed, 02 Oct 2019 09:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 02 Oct 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan revealed his surname and talk about his religious
अमिताभ बच्चन - फोटो : PTI

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह किसी भी धर्म से संबंध नहीं रखते हैं। उन्होंने ये बात 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 11 में गांधी जयंती पर खास एपिसोड की शूटिंग के दौरान बोली है। अमिताभ बच्चन के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। शो में अमिताभ ने अपने उपनाम को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।

Amitabh Bachchan revealed his surname and talk about his religious
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने गांधी जयंती के दिन समाजशास्त्री बिंदेश्वर पाठक के साथ केबीसी का खास एपिसोड शूट किया। इस दौरान बिंदेश्वर पाठक और अमिताभ बच्चन ने ढेर सारी बातें कीं और कुछ किस्से भी सुनाए। अमिताभ बच्चन ने उन्हें बताया कि उनका उपनाम बच्चन नहीं बल्कि श्रीवास्तव है। अमिताभ ने ये भी बताया कि उन्होंने अपना उपनाम श्रीवास्तव ना रखकर बच्चन क्यों रखा। 

Amitabh Bachchan revealed his surname and talk about his religious
amitabh bachchan - फोटो : social media

बिग बी ने कहा- 'मेरा उपनाम श्रीवास्तव है। हम इसमें कभी विश्वास नहीं करते थे, क्योंकि मेरे पिता इस चीज के खिलाफ थे। मैंने बच्चन इसलिए रखा क्योंकि ये उपनाम बच्चन किसी धर्म से संबंधित नहीं है। मुझे इस बात पर गर्व है कि इस नाम का उपयोग करने वाला मैं घर का पहला सदस्य हूं।' अमिताभ ने उपनाम से जुड़ा एक और किस्सा बताते हुए कहते हैं-'जब मैं किंडरगार्टन में प्रवेश ले रहा था तो मेरे पिता से उपनाम पूछा गया और जब भी जनगणना के समय कर्मचारी मेरे पास आते है और मुझसे मेरे धर्म के बारे में पूछते हैं तो मेरा जवाब यही होता है कि मेरा कोई भी धर्म नहीं है, मैं एक भारतीय हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan revealed his surname and talk about his religious
amitabh bachchan - फोटो : social media

इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने और भी कई खुलासे किए। वहीं न्यूज 18 की खबर की मानें तो अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 11 अपने अंतिम दौर से गुजर रहा है। खबर के अनुसार जल्द ही सीजन 11 खत्म होने वाला है। 'कौन बनेगा करोड़पति' के खत्म होने के बाद चर्चित सीरियल 'बेहद 2' के शुरू होने की संभावना है। हाल ही में 'बेहद 2' का प्रोमो सामने आया है। जिसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 'बेहद 2' केबीसी के समय पर आएगा। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan revealed his surname and talk about his religious
Jennifer Winget - फोटो : file photo

'बेहद 2' की मुख्य अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने साफ तौर पर तो नहीं लेकिन बातों-बातों में कहा है कि उनका ये सीरियल अमिताभ बच्चन के 'कौन बनेगा करोड़पति 11' को रिप्लेस करने जा रहा है। हालांकि अभी तक शो के समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 'बेहद 2' के प्रोमो को जेनिफर विंगेट ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस प्रोमो को उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। 

पढ़ें: केबीसी 11: सेना से जुड़े इस सवाल के साथ कंटेस्टेंट ने जीते लाखों रुपये, क्या आप जानते हैं जवाब?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed