बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकला अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह जल्द ब्वॉयफ्रेंड के बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वह बीते 5 महीने से गर्भवती हैं। बुधवार को कल्कि केकला ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीर साझा की। उनकी तस्वीर को फैंस ने काफी पसंद किया।
कल्कि केकला के बच्चे का पिता होगा ये इजराइली शख्स,जानें गाय हर्शबर्ग के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में अपने गर्भवती होने की बात का खुलासा करते हुए कल्कि केकला ने बताया था कि वो 5 महीने से प्रेग्नेंट हैं। वह और उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग बच्चे के स्वागत के लिए काफी उत्साहित हैं। कल्कि केकला लंबे वक्त से इजराइली शास्त्रीय पियानो वादक गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं। कल्कि ने बीते महीने गाय हर्शबर्ग के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए उनके साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था।
उस तस्वीर में कल्कि केकला गाय हर्शबर्ग को किस करती हुई दिख रही थीं। तस्वीर साझा करते हुए कल्कि ने लिखा है, 'हमेशा ही संडे जैसा होता है जब मैं अपने केवमैन (गुफाओं में रहने वाले व्यक्ति) के साथ होती हूं।' इसके बाद से कल्कि केकला और गाय हर्शबर्ग के रिश्ते को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था।
गाय हर्शबर्ग की बात करें तो अंग्रेजी वेब साइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार वह इजरायल के रहने वाले हैं। वह शास्त्रीय पियानो वादक के अलावा म्यूजिक कंपोजर भी हैं। जैज संगीत से अपने करियर की शुरुआत करने वाले गाय हर्शबर्ग ने पहले शास्त्रीय संगीत सिखा और अब वह जेरूसलम एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड डांस में टीजर हैं।
कल्कि ने साल 2011 में अनुराग कश्यप से शादी की थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और 2015 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। कल्कि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में 'लागा चुनरी में दाग' फिल्म से की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में 'लागा चुनरी में दाग' फिल्म से की थी। कल्कि को सिनेमाजगत में 12 साल हो चुके हैं। कल्कि आखिरी बार वेबसीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' में नजर आई थीं।
पढ़ें: कल्कि ने बेबी बंप के साथ शेयर की पहली तस्वीर, चाहती हैं बॉयफ्रेंड के बेटे की नार्मल डिलीवरी हो