फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांधी जयंती पर बेटी संग एग्जीबिशन में पहुंचीं जया और पटना में बाढ़ पर ऋतिक का ट्वीट, पांच खबरें

Wed, 02 Oct 2019 06:47 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 02 Oct 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Prakash Raj tweet on Gandhi Jayanti and Hrithik tweet for Bihar Flood these are bollywood news
Jaya Bachchan, Hrithik Roshan - फोटो : amar ujala

गांधी जयंती पर प्रकाश राज ने किया ट्वीट


बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज फिल्मों के अलावा अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर विवादित ट्वीट करते रहते हैं। 2 अक्टूबर को भी प्रकाश राज ने कुछ ऐसा ट्वीट किया, जिसकी काफी चर्चा हो रही हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- #गांधी जयंती, प्यारे नागरिकों, क्या इस दिन हम, 'जय श्री राम की हिंसा और हे राम की अहिंसा' पर विचार कर सकते हैं।' प्रकाश राज के इस ट्वीट की काफी चर्चा हो रही है। 
 

 

Prakash Raj tweet on Gandhi Jayanti and Hrithik tweet for Bihar Flood these are bollywood news
Jaya Bachchan - फोटो : social media

बेटी और जूही चावला के साथ आर्ट एग्जीबिशन में पहुंचीं जया
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को देशभर में मनाया गया। इस बीच बॉलीवुड सितारों ने भी भारत के राष्ट्रपिता को बेहद खास अंदाज में याद किया है। गांधी जंयती के मौके पर मुंबई में 'सनातनी ए आर्ट एग्जिबिशन' का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अभिनेत्री जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन और अभिनेत्री जूही चावला के साथ नजर आईं। एग्जीबिशन में कई राजनेता और फिल्मी सितारे भी शामिल हुए थे। 

Prakash Raj tweet on Gandhi Jayanti and Hrithik tweet for Bihar Flood these are bollywood news
ऋतिक रोशन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

पटना में आई बाढ़ पर ऋतिक रोशन का ट्वीट वायरल
बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। पूरा जनजीवन ठप हो गया है। वहां सड़कों पर पानी ही पानी है। करीब तीन फीट तक बाढ़ का पानी भरा हुआ है। बिहार की इस बाढ़ को देखते हुए कई फिल्मी सितारों ने दुख व्यक्त किया है। अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी ट्विटर पर बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए दुख जाहिर किया और जल्द स्थिति ठीक होने की कामना की है। उन्होंने लिखा- मेरे दिल की संवेदनाएं पटना के उन लोगों के साथ हैं जो मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ से जूझ रहे हैं। मुझे उम्मीद है स्थिति जल्द ठीक हो जाएगी। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj tweet on Gandhi Jayanti and Hrithik tweet for Bihar Flood these are bollywood news
vicky kaushal - फोटो : file photo

सरदार ऊधम सिंह के लिए विकी कौशन ने कम किया 13 किलो वजन
मशहूर निर्देशक शूजित सरकार सरदार ऊधम सिंह की बायोपिक बना रहे हैं। इस फिल्म में विकी कौशल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म ने लिए विकी कौशल काफी मेहनत भी कर रहे हैं। अब खबर है कि विकी कौशल ने सरदार ऊधम सिंह की बायोपिक के लिए करीब 13 किलो वजन कम किया है। उन्होंने ये वजह 3 महीने के अंदर कम किया है। 

विज्ञापन
Prakash Raj tweet on Gandhi Jayanti and Hrithik tweet for Bihar Flood these are bollywood news
Sooryavanshi - फोटो : social media

सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगे अजय देवगन और रणवीर !
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। उनमें से एक उनकी फिल्म सूर्यवंशी भी है। अक्षय कुमार की इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर अक्सर खबरें सुनने के मिलती रहती हैं। इस बीच मुंबई मिरर की खबर के अनुसार कि सूर्यवंशी के क्लाइमेक्स सीन में अक्षय कुमार के साथ अभिनेता अजय देवगन और रणवीर सिंह नजर आ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed