फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: क्या कम हो रही अमिताभ की फैन फॉलोइंग? बिग बी ने खुद बताया जलसा के बाहर कम होती भीड़ का कारण

Tue, 01 Nov 2022 10:18 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 01 Nov 2022 10:18 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan reveals why he takes off his shoes before meeting fans people are reducing infront of jalsa
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महानायक के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। देश से लेकर विदेशों तक फैन फॉलोइंग रखने वाले बिग बी जब भी कहीं पहुंचते हैं या अपने घर से बाहर निकलते हैं, तो लोगों का हुजूम उन्हें घेर लेता है। अमिताभ बच्चन से मिलने की दीवानगी इतनी ज्यादा है कि अक्सर लोग उन्हें सब जगह फॉलो करते हैं। लेकिन अब अमिताभ के फैंस में कटौती होती जा रही है और यह हमारा नहीं बल्कि खुद बिग बी का कहना है।  

Amitabh Bachchan reveals why he takes off his shoes before meeting fans people are reducing infront of jalsa
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हाल ही में अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने घर 'जलसा' के सामने उमड़ने वाली फैंस की भीड़, उनके प्यार और लोगों से मिलने से अपने जूते-चप्पल की प्रथा के बारे में खुलकर बात की है। अमिताभ का कहना है कि उनके घर जलसा के बाहर उमड़ने वाली फैंस की भीड़ में अब कमी आती जा रही है। महनायक का कहना है कि अब उकने फैंस के साथ होने वाली उनकी मुलाकातें उतनी रोमांचक नहीं रही, जितनी पहले हुआ करती थीं। 
Paatal Lok 2: 'पाताल लोक 2' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट! जयदीप अलहावत ने शूटिंग शेड्यूल को लेकर किया खुलासा  

Amitabh Bachchan reveals why he takes off his shoes before meeting fans people are reducing infront of jalsa
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही अमिताभ ने वर्षों से चली आ रही प्रथा या आदत के बारे में भी बात की। बिग बी ने कहा कि वह अपने घर जलसा के बाहर इकट्ठा हुई फैंस की भीड़ से मिलने से पहले अपने जूते-चप्पल उतारते हैं। अपनी इस आदत को अमिताभ ने अपने फैंस के प्रति अपनी 'भक्ति' बताया है। बिग बी लिखते हैं, 'मैंने ध्यान दिया है कि लोगों की संख्या में कमी आई है और उत्साह कम हो गया है। अब लोगों की खुशी से चीखने की आवाज की जगह मोबाइल के कैमरा ने ले ली है। यह इस बात की तरफ संकेत है कि समय बदल चुका है और कुछ भी हमेशा के लिए नहीं होता।'
KRK: कंगना का पक्ष लेने में केआरके की आई शामत, नेटिजन्स ने कर डाली कमाल के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan reveals why he takes off his shoes before meeting fans people are reducing infront of jalsa
अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपको बता दें अमिताभ पिछले कई वर्षों से जलसा के बाहर अपने फैंस से मिलते हैं। वह उनका अभिवादन करने के लिए हाथ हिलाते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान ऐसा बंद हो गया था, लेकिन अब यह सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। ऐसे में अमिताभ का ऐसी बात लिखना उनके फैंस पर कितना असर डालते यह तो वक्त ही बताएगा। वहीं अगर अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इस समय 'केबीसी' में बिजी हैं और इसके साथ ही वह जल्द ही सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' में अभिनय करते दिखाई देंगे।
Tuesday Fitness: फिटनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं खेसारी लाल यादव, जानें भोजपुरी स्टार का सीक्रेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed