फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Padmini Kolhapuri: पद्मिनी कोल्हापुरे ने की थी भागकर शादी, मां-बाप ने किया किनारा तो इस एक्ट्रेस ने दिए गहने

Tue, 01 Nov 2022 10:12 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 01 Nov 2022 10:12 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Padmini Kolhapure Know About Her Love Affair Relation With Poonam Dhillon
पद्मिनी कोल्हापुरे - फोटो : सोशल मीडिया

80 के दशक में बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे का हर कोई दीवाना हुआ करता था। हालांकि, अभिनेत्री के दिल पर जिस शख्स ने राज किया वह कोई और नहीं बल्कि उनकी ही सुपरहिट फिल्म 'प्रेम रोग' का निर्माता प्रदीप शर्मा है। बता दें कि उस दौर में जब प्रेम विवाह करना ही बड़ी बात हुआ करती थीद, तब अभिनेत्री ने अपने प्रेमी से भागकर शादी की थी। यही कारण था कि वह अपने पूरे करियर के दौरान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी प्रेम कहानियों की वजह से भी सुर्खियों में रहती थीं। आलम यह हुआ कि आज लोग अभिनेत्री को उनकी लव लाइफ की वजह से याद करते हैं। तो चलिए अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं पद्मिनी कोल्हापुरे की मजेदार लव लाइफ के बारे में...

Happy Birthday Padmini Kolhapure Know About Her Love Affair Relation With Poonam Dhillon
पद्मिनी कोल्हापुरे - फोटो : सोशल मीडिया

पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू की थी और जब वह महज 15 साल की थीं तब वह फिल्मों में लीड अभिनेत्री के तौर पर नजर आने लगी थीं। साल 1986 में फिल्म 'ऐसा प्यार कहां' रिलीज हुई थी, जिसमें पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ मिथुन चक्रवर्ती नजर आए थे। इस फिल्म के निर्देशक विजय सदाना थे और प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा थे। इसी फिल्म के सेट पर पद्मिनी और प्रदीप की पहली मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे।

Happy Birthday Padmini Kolhapure Know About Her Love Affair Relation With Poonam Dhillon
पद्मिनी-रामचंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया

पद्मिनी कोल्हापुरे ने जब प्रदीप शर्मा संग शादी रचाई थी, तब वह महज 21 साल की थीं। लेकिन, दोनों को एक साथ होने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोनों के घरवाले उनकी शादी के खिलाफ थे और इसकी वजह पद्मिनी और प्रदीप का अलग-अलग कम्युनिटी से होना था। इसी वजह से उन्होंने भागकर शादी करने का फैसला लिया। अभिनेत्री ने अपने प्यार को चुना और प्रदीप का हाथ थाम लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Padmini Kolhapure Know About Her Love Affair Relation With Poonam Dhillon
पद्मिनी कोल्हापुरे

पद्मिनी कोल्हापुरे का साथ जब उनके अपने मां-बाप ने छोड़ दिया था, तब उनका हाथ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पद्मिनी की दोस्त ने थामा। पूनम ढिल्लों ने पद्मिनी के शादी के लिए उन्हें अपने गहने और कपड़े दिए थे। हाल ही में खुद पूनम ने इस बात का खुलासा किया था।

विज्ञापन
Happy Birthday Padmini Kolhapure Know About Her Love Affair Relation With Poonam Dhillon
Poonam Dhillon - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया था, ‘‘आसान शब्दों में कहूं तो भागकर शादी की थी पद्मिनी ने और उन्होंने जो भी ज्वेलरी पहनी थी, वो हमने उसे दी थी। हम लोग बहुत छोटे थे और हमें नहीं पता था कि वह अपनी शादी पर क्या पहनेंगी, इसलिए हमने उनके लिए कपड़ों की व्यवस्था करवाई थी। हमने साथ में बहुत से उतार-चढ़ाव, खुशियों और उदासी वाले पल देखे हैं। मुझे लगता है कि भगवान आपका परिवार चुनता है लेकिन केवल एक रिश्ता है, जो हम अपनी मर्जी से चुनते हैं और वह है दोस्ती. और मैं इस दोस्ती के लिए कुछ भी कर सकती हूं।‘‘

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed