{"_id":"63609ca5aaa32d26de18e82c","slug":"judwaa-actress-rambha-car-accident-in-canada-her-daughter-sasha-still-in-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rambha Car Accident: सलमान की इस हीरोइन की कार का एक्सीडेंट, पोस्ट साझा कर फैंस से की दुआ मांगने की गुजारिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rambha Car Accident: सलमान की इस हीरोइन की कार का एक्सीडेंट, पोस्ट साझा कर फैंस से की दुआ मांगने की गुजारिश
बॉलीवुड अभिनेत्री रंभा की कार का एक्सीडेंट हो गया है। घटना के वक्त उनकी गाड़ी में उनके बच्चे और नैनी भी मौजूद थीं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है। लेकिन, अभिनेत्री की बेटी साशा अब भी अस्पताल में भर्ती है। यही कारण है कि अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर फैंस से उनकी बेटी के लिए दुआ मांगे की गुजारिश की है।
2 of 4
रंभा
रंभा ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए पोस्ट साझा की है। अभिनेत्री द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं तस्वीरों में से एक तस्वीर उनकी बेटी की भी है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी और तीसरी फोटो कार की है, जो हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
3 of 4
Rambha
पोस्ट शेयर करते हुए रंभा ने लिखा, स्कूल से बच्चों को लेने गई थी, जब वापस आ रहे थे जब पीछे एक चौराहे पर हमारी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी! बच्चों के साथ मुझे और नैनी" को मामूली चोटें आई हैं। लेकिन हम सुरक्षित हैं 😔 मेरी छोटी साशा अभी भी अस्पताल में है। बुरा दिन बुरा समय। कृपया हमारे लिए प्रार्थना करें 🙏आपकी प्रार्थना बहुत मायने रखती है 🙏#प्रार्थना #सेलिब्रिटी #दुर्घटना
बता दें कि रंभा का असली नाम विजयलक्ष्मी है। उन्होंने अपने दौर में 100 से ज्यादा दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वह बड़े पर्दे पर चिरंजीवी, रजनीकांत, सलमान खान, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, कमल हसन, गोविंदा आदि जैसे लोकप्रिय नायकों की हीरोइन बन चुकी हैं। हालांकि, 2010 में बिजनेसमेन इंद्रन पद्मनाथन से शादी के बाद रंभा ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था और पति के साथ कनाडा में शिफ्ट हो गई थीं। एक्ट्रेस तीन बच्चों की मां हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।