{"_id":"5d9fb4388ebc3e93d56cd003","slug":"amitabh-bachchan-says-75-percent-liver-is-gone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बीमारी की वजह से अमिताभ का लिवर 75 फीसदी हो चुका है खराब, चुपचाप जी रहे ऐसी जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस बीमारी की वजह से अमिताभ का लिवर 75 फीसदी हो चुका है खराब, चुपचाप जी रहे ऐसी जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 11 Oct 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है। 77 साल के अमिताभ आज भी किसी फिट हीरो की तरह काम करते हुए नजर आते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि अमिताभ के लिवर 75 हिस्सा खराब हो चुका है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
2 of 5
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
- फोटो : PTI
अमिताभ बच्चन ने यह बयान एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में दिया था। इस कार्यक्रम में वो बतौर मेहमान आए थे। बिग बी ने कहा था- 'मुझे यह कहते हुए बुरा नहीं लगता कि मैं ट्यूबरकोलोसिस (टीबी) और हेपेटाइटिस बी से पीड़ित हूं। मेरे लिवर का 75 फीसदी हिस्सा खराब है और मैं 25 फीसदी लिवर के सहारे जी रहा हूं।'
3 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Sony Liv Video
बिग बी ने आगे कहा था- 'टीबी जैसी बीमारियों का इलाज होता है। मुझे 8 साल तक नहीं पता था कि मैं टीबी से पीड़ित हूं। जो मेरे साथ हुआ, वो किसी के साथ ना हो। अगर आप जांच कराने के लिए तैयार नहीं है तो आपको कुछ भी पता नहीं चलेगा, ना ही इसका इलाज हो पाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
coolie film
आपको बता दें, 'कुली' फिल्म में एक सीन के दौरान बिग बी को चोट लग गई थी। 37 साल पहले सेट पर फाइट सीन के दौरान विलेन का घूंसा बिग बी के पेट में जोर से लगा और वो स्टील की एक मेज से जा टकराए। इससे उनके पेट में गहरी चोट आई थी। चोट बेहद गहरी थी। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अमिताभ बच्चन की जिंदगी पर बन आई थी।
विज्ञापन
5 of 5
coolie
अमिताभ बच्चन की जान तो बच गई लेकिन इस हादसे ने एक्टर पुनीत इस्सर को लोगों की नजरों में असली विलेन बना दिया। दरअसल, 'कुली' में पुनीत इस्सर विलेन के किरदार में थे और वो फाइट सीन अमिताभ और पुनीत के बीच था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।