फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ ने किया बड़ा खुलासा-मेरे ना रहने पर अभिषेक को नहीं मिलेगी पूरी प्रॉपर्टी, ऐसे होगा बंटवारा

Sun, 25 Aug 2019 12:25 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 25 Aug 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
Bollywood News: Amitabh Bachchan share in KBC 11 how will divide his property after him
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' शुरू हो चुका है । हर सीजन की तरह इस सीजन को भी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं । बिग बी इस सीजन में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ खुलासे कर चुके हैं । हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपनी प्रॉपर्टी के बारे में बताया । 
Bollywood News: Amitabh Bachchan share in KBC 11 how will divide his property after him
amitabh bachchan - फोटो : social media
बिग बी ने बताया कि उनके ना रहने पर प्रॉपर्टी का बंटवारा कैसे होगा । अमिताभ कहते हैं, 'जब हम नहीं रहेंगे तो जो कुछ भी थोड़ा बहुत हमारे पास है वो हमारी संतान का है। हमारा एक बेटा और एक बेटी है। दोनों में बराबर बराबर बंटेगा।' बिग बी अपनी जायदाद सिर्फ बेटे अभिषेक को नहीं देंगे । इसमें श्वेता बच्चन का भी पूरा हक होगा । 
Bollywood News: Amitabh Bachchan share in KBC 11 how will divide his property after him
केबीसी 11 में बेटी के साथ सिंधुताई सपकाल - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को कौन बनेगा करोड़पति का कर्मवीर स्पेशल एपिसोड था। इस एपिसोड में समाज सेविका सिंधुताई सपकाल और उनकी बेटी ममता ने हिस्सा लिया था। दोनों ने सवालों के जवाब तेजी से दिए । इससे ऐसा लगने लगा था, मानो केबीसी 11 को पहला करोड़पति मिल जाएगा। 

KBC 11 की पहली करोड़पति बनने से चूक गईं मां-बेटी, दो सवाल पहले ही बज गया हूटर
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood News: Amitabh Bachchan share in KBC 11 how will divide his property after him
sindhutai sapkal - फोटो : sony liv
मां-बेटी 25 लाख रुपये जीत चुकी थीं। करोड़पति बनने में केवल दो सवाल बाकी थे, लेकिन इससे पहले ही केबीसी का हूंटर बज गया। केबीसी की तरफ से उन्हें अवॉर्ड भी दिया गया । बता दें कि सिंधुताई अनाथ आश्रम चलाती हैं और उनके पास 1200 बच्चे रहते हैं।
विज्ञापन
Bollywood News: Amitabh Bachchan share in KBC 11 how will divide his property after him
sindhutai sapkal - फोटो : social media
अमिताभ ने सिंधुताई से पूछा कि आश्रम में लड़कियां ज्यादा हैं या लड़के। जवाब में ताई कहती हैं कि मैं पहले बेटी लेती हूं, उसकी सुरक्षा ज्यादा जरूरी है। सिंधुताई के इस जवाब से दर्शकों का उनके प्रति सम्मान और बढ़ गया । 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed