फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रानू मंडल समेत ये 7 चेहरे एक वीडियो से बने 'इंटरनेट स्टार', एक तो बेचती थी सब्जी

Sun, 25 Aug 2019 12:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 25 Aug 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
ranu mondal to priya prakash varrier here 7 internet star
internet star - फोटो : social media

सोशल मीडिया की ताकत है कि रातों रात किसी आम इंसान को 'इंटरनेट स्टार' बना सकता है। इसका हालिया उदाहरण हैं रानू मंडल। लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा' गाकर रानू लाइमलाइट में आ गईं। नतीजा ये रहा कि हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया है। रानू मंडल से पहले भी ऐसे कई लोग रहे जो सोशल मीडिया के जरिए हिट हुए हैं। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही लोगों की लिस्ट

ranu mondal to priya prakash varrier here 7 internet star
Priya Prakash - फोटो : file photo

प्रिया प्रकाश वारियर
26 सेकेंड्स के एक वीडियो में प्रिया प्रकाश के एक्सप्रेशंस ने लोगों को इस कदर प्रभावित किया कि वो देखते ही देखते वायरल सेनसेशन बन गईं। प्रिया मलयाली एक्ट्रेस और मॉडल हैं। प्रिया का जो वीडियो वायरल हुआ वो उनकी डेब्यू फिल्म 'उरु अदार लव' का गाना है। जल्द ही प्रिया बॉलीवुड में फिल्म श्रीदेवी बंगलो से दस्तक देने जा रही हैं।

ranu mondal to priya prakash varrier here 7 internet star
dancing uncle - फोटो : social media

संजीव श्रीवास्तव
'डांसिंग अंकल' के नाम से मशहूर हुए संजीव श्रीवास्तव ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक वीडियो से वो रातों रात स्टार बन जाएंगे। उनकी पॉपुलरिटी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि सलमान खान ने भी उनसे मुलाकात की। यही नहीं गोविंदा के स्टाइल में डांस करने वाले डांसिंग अंकल से खुद गोविंदा और सुनील शेट्टी भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranu mondal to priya prakash varrier here 7 internet star
ढिंचैक पूजा - फोटो : SELF

ढिंचैक पूजा
इंटरनेट पर वायरल सेनसेशन कैसे बनना है इसका उदाहरण हैं ढिंचैक पूजा। 'सेल्फी मैंने ले ली आज' गाना यूट्यूब पर अपलोड होते ही वो ऑनलाइन सेलिब्रिटी बन गईं। रही सही कसर 'दिलों का शूटर' और 'आफरीन बेवफा' जैसे गानों ने पूरी कर दी। लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि 'बिग बॉस-11' के मेकर्स ने भी इन्हें शो का हिस्सा बना लिया।

पढ़ें: कौन है ये शख्स जिसने स्टेशन पर गाने वाली महिला का बनाया था वीडियो, रातों रात बदल दी किस्मत

विज्ञापन
ranu mondal to priya prakash varrier here 7 internet star
Sasha Chettri - फोटो : file photo

साशा छत्री
एयरटेल ने जब अपनी 4जी सेवा लॉन्च की तो उसके विज्ञापन में ये लड़की दिखीं। कंपनी ने टीवी से लेकर अखबार तक में इतने विज्ञापन दिए कि दिन में कम से कम पांच लोगों को किसी ना किसी तरह से इस लड़की के दर्शन हो जाते थे। कैंपेन के लॉन्च होने के हफ्ते भर के अंदर-अंदर ये लड़की सेनसेशन बन गईं। इनका नाम साशा छत्री है और ये मूल रूप से देहरादून की रहने वाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed