{"_id":"5af272a24f1c1b65098b8983","slug":"amitabh-bachchan-shared-photot-abhishek-bachchan-and-shweta-bachchan-nanda-with-emotional-caption","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता और बेटे अभिषेक की फोटो शेयर कर कही ऐसी बात फैंस हो गए भावुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता और बेटे अभिषेक की फोटो शेयर कर कही ऐसी बात फैंस हो गए भावुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 May 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक्ट्रेस सोनम कपूर और दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा की शादी सुर्खियों में है। मंगलवार को इन दोनों ने सिख रीति-रिवाज से शादी की। सोनम की शादी की पूरा प्रोग्राम बांद्रा स्थित उनकी मौसी के घर पर किया गया। शादी के इस खास मौके पर उनकी मौसी के घर पर बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था। सभी सितारों ने सोनम और आनंद की शादी पर काफी मस्ती की।
सोनम की शादी में मस्ती करते हुए सितारों की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस बीच बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन ने सोनम की शादी की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें बेटी श्वेता बच्चन नंदा और अमिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ अमिताभ ने बेहद शानदार कैप्शन देकर फैंस को भावुक कर दिया।
अमिताभ बच्चन ने श्वेता और अभिषेक की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा- 'मेरे दिल, मेरे कलेजे के टुकड़े... केवल सेब ही नहीं फलों की पूरी टोकरी मेरी आंखों के सामने है। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को उनके हजारों फैंस ने लाइक और रिट्वीट किया है। वहीं फोटो में श्वेता और अभिषेक काफी खूबसूत नजर आ रहे हैं।'
T 2799 - मेरे दिल , मेरे कलेजे के टुकड़े ... the apples of my .. err .. no .. the entire fruit basket of my eye .. !! pic.twitter.com/Nla0FRzXbi
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 8, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि हाल ही में अभिषेक बच्चन को पिता के साथ घर में रहने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। ट्रोलर्स को बेबाकी से जवाब देते हुए पापा अमिताभ बच्चन के कहा था- 'बच्चे के बड़े होने पर उनका अलग रहना एक वेस्टर्न कॉन्सेप्ट है। सोशल मीडिया पर लोग कुछ भी कहें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अभिषेक मेरे साथ मेरी आखिरी सांस तक रहेंगे। यह भारतीय कल्चर है और हमें इसे फॉलो करना चाहिए।'