बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। चाहें बात रील लाइफ की हो या फिर रियल लाइफ की, सोशल मीडिया पर अमिताभ कुछ न कुछ अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में अमिताभ ने अभिषेक के साथ श्वेता की एक पुरानी तस्वीर को साझा किया।
अमिताभ ने शेयर किया अभिषेक-श्वेता का थ्रोबैक फोटो, सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे कर दी पुरानी यादें ताजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन द्वारा साझा कि गई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर श्वेता और अभिषेक के बचपन की हैं। तस्वीर में दोनों नाइट ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वहीं एक जैसी नाइट ड्रेस में दिख रहे श्वेता-अभिषेक काफी क्यूट लग रहे हैं। इसके साथ ही फोटो में आप देख सकते हैं कि अभिषेक बच्चन ने श्वेता का हाथ पकड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर इन फोटोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
T 3550 - The innocence of the child is what gives us the reason and the opportunity to make them, what they are ..
Shweta and Abhishek .. in their prime .. !!🤣 pic.twitter.com/k6AuFYskhP
अभिषेक- श्वेता की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर को न सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स शेयर कर रहे हैं बल्कि साथ ही साथ कमेंट सेक्शन में अमिताभ से जुड़ी और भी पुरानी फोटोज शेयर कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा शेयर किए जा रहे फोटोज को भी सभी काफी पसंद कर रहे हैं।
Hello. Papa. ! Do You hear me ? Cute baby. Shweta. Said ! ☎️😊😉 pic.twitter.com/11n2zjcAbB
तस्वीर के कैप्शन में अमिताभ ने लिखा, "एक बच्चे की मासूमियत हमें वो वजह और मौका देती है कि हम भी वो बन सकें जो कि वो खुद हैं। श्वेता और अभिषेक अपनी हदों पर।' वैसे सोशल मीडिया पर पोस्ट्स के अलावा भी अमिताभ सुर्खियों में रहते हैं। अमिताभ सिर्फ बड़े पर्दे बल्कि छोटे पर्दे पर भी एक्टिव हैं।
इसलिए तो बच्चों पर नूर बरसता है,
वो शरारतें किया करते है, साजिशें नही..!! pic.twitter.com/c4omdPEh1t
छोटे पर्दे पर अमिताभ कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो फिल्म ब्रह्मास्त्र और गुलाबो-सिताबो में वो जल्द ही नजर आएं। ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे और फिल्म गुलाबो सिताबो में वह आयुष्मान खुराना के साथ काम कर रहे हैं।
Today tomorrow past fuchure always alive https://t.co/Ti0aiC0XxX is the best invention of the world, which keeps life alive for the most memorable memories कैमरा संसार का सबसे बेहतरीन अविष्कार है जो जिंदगी सबसे प्यारी यादों को हमेशा जीवित रखता है pic.twitter.com/U8bsCoUiKH
पढ़ें: सलमान के डेब्यू के वक्त 4—5 साल की थीं ये अदाकाराएं, दो का तो जन्म भी नहीं हुआ था