फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 दिन से अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन का भावुक पोस्ट, लिखा- 'जलसा आज सुनसान है'

Sat, 25 Jul 2020 07:58 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 25 Jul 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares an emotional post praises the love and support of fans
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन सहित अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या कोविड 19 पॉजिटिव आने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। बच्चन परिवार के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर उनके फैंस भी हैरान रह गए। देश भर में उनके लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर चालू हो गया। अमिताभ अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो लगातार सक्रिय हैं। इस बार अभिनेता ने एक भावुक पोस्ट साझा किया है। 

Amitabh Bachchan shares an emotional post praises the love and support of fans
अमिताभ बच्चन के घर के बाहर उमड़ी भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने जलसा के बाहर की तस्वीरें साझा की हैं। हर रविवार को अमिताभ घर से बाहर निकलते थे और फैंस का अभिवादन स्वीकार करते थे। लेकिन कोरोना के बाद से जलसा के बाहर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसका जिक्र किया है।

Amitabh Bachchan shares an emotional post praises the love and support of fans
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर के साथ अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, 'जो हाथ आप प्यार और समर्थन के साथ उठाते हैं, वही मेरी मजबूती है। यह मैं कभी भी अपने सिस्टम से गायब नहीं होने दूंगा। मेरी मदद करो भगवान। ये जलसा के फाटक आज सील हैं। सुनसान हैं लेकिन उम्मीद पे दुनिया कायम है। ईश्वर की इच्छा है कि वे फिर से प्रेम से भर जाएं।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- the hands that you raise in love and support are my strength .. this I shall never ever allow to vanish from my system .. so help me God ! 🙏 ये Jalsa के फाटक आज sealed हैं सुनसान हैं .. लेकिन उम्मीद पे दुनिया क़ायम है । God willing they shall be filled with love again 🙏🙏

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares an emotional post praises the love and support of fans
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। पहले तो ऐश्वर्या और आराध्या होम क्वारंटीन में थे। जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या को लगातार बुखार की शिकायत हो रही थी जिसके बाद उन्हें और आराध्या को भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares an emotional post praises the love and support of fans
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चन परिवार के चारों सदस्यों के अलावा जया बच्चन, श्वेता बच्चन और श्वेता के बच्चों का कोरोना टेस्ट नेगिटिव निकला। अमिताभ के 26 स्टाफ का भी कोरोना टेस्ट किया गया था उनका टेस्ट भी निगेटिव पाया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed