बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी सफर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उन्हीं में से एक उनकी फिल्म अमर अकबर एंथोनी भी है। ये साल 1977 में आई मल्टीस्टारर फिल्म है। अमर अकबर एंथोनी फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ परवीन बाबी, शबाना आजमी, नीतू सिंह, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर और प्राण जैसे कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया है।
अमिताभ बच्चन ने साझा की 43 साल पुरानी तस्वीर, 'अमर अकबर एंथोनी' के साथ धर्मेंद्र भी आए नजर
अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अमर अकबर एंथोनी के सेट से जुड़ी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर ,परवीन बाबी, शबाना आजमी, नीतू सिंह और प्राण के अलावा धर्मेंद्र भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में उन्होंने तस्वीर में मौजूद सभी सितारों का परिचय दिया है।
T 3457 - Mahurat of 'Amar Akbar Anthony' .. from right Man ji ( Manmohan Desai) ; a bowed headed AB ; Parveen Babi ; Shabana Azmi ; Neetu Singh ; Vinod Khanna ; Dharam ji who gave the clap ..
AAA , ran 25 weeks in 25 theatres in one city alone - MUMBAI .. all India imagine ! pic.twitter.com/wKpMBIrubZ
अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, 'राइट में मान जी (मनमोहन देसाई) सर झुकाए हुए अमिताभ बच्चन, परवीन बाबी, शबाना आजमी, नीतू सिंह, विनोद खन्ना और धरम जी जिन्होंने क्लैप दिया था। फिल्म सिर्फ मुंबई के 25 थियेटर में 25 हफ्तों तक चली थी। आप पूरे देश की कल्पना कीजिए।' इन सभी सितारों की ये तस्वीर फिल्म अमर अकबर एंथोनी के मुहूर्त की है। बता दें कि धर्मेंद्र इस फिल्म का हिस्सा नहीं थे। वह केवल फिल्म की शूटिंग के मुहूर्त में पहुंचे थे।
अमिताभ सहित तस्वीर में दिख रहे इन सभी सितारों के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बात करें फिल्म अमर अकबर एंथोनी की तो इसमें एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिला था। इस फिल्म को आज भी काफी लोग पसंद किया जाता है। वहीं ये पहला मौके नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने कोई थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इससे पहले उन्होंने अपनी एक और तस्वीर साझा की थी, जिसमें रणबीर कपूर भी नजर आए थे।
अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर की तस्वीर तीस साल पुरानी है। दरअसल अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर हाल फिलहाल में फिल्म ब्रह्मास्त्र के शूट में व्यस्त हैं। ऐसे में अमिताभ ने रणबीर की 30 साल पुरानी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ अमिताभ ने लिखा, 'तब और अब..अजूबा के सेट पर शशि जी और मेरे साथ मासूम रणबीर और आज 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर मेरे साथ सशक्त रणबीर..1990 से 2020!!!! काफी वक्त हो गया है।'
पढ़ें: नीना गुप्ता की बेटी ने पति से लिया तलाक, मशहूर निर्माता से चार साल पहले की थी शादी