फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जवानी में होली पर ऐसे हुड़दंग मचाते थे अमिताभ, थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर याद किए पुराने दिन

Tue, 10 Mar 2020 10:07 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 10 Mar 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shares Throwback Pictures of Best Holi Celebrations with raj kapoor jaya abhishek
Amitabh Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

होली का त्योहार मंगलवार को पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। बड़े शहरों से लेकर कस्बों और गांव में हर तरफ होलियारों का हुड़दंग दिखा। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने होली मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मौके पर स्टार्स अपने फैंस को भी नहीं भूले और उन्होंने होली की शुभकामनाओं के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी इस खुशी के मौके पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कर पुराने दिनों की होली को याद किया।

Amitabh Bachchan Shares Throwback Pictures of Best Holi Celebrations with raj kapoor jaya abhishek
Amitabh Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरों का कोलाज बनाकर शेयर किया है। इनमें से एक तस्वीर अमिताभ के घर प्रतीक्षा की है जिसमें वो छोटे अभिषेक बच्चन और अपनी पत्नी के जया बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में राज कपूर शम्मी कपूर भी दिख रहे हैं। इसके अलावा जीतेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा भी एक-एक तस्वीर में नजर आ रहे हैं।

Amitabh Bachchan Shares Throwback Pictures of Best Holi Celebrations with raj kapoor jaya abhishek
Amitabh Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा है, 'होली के इस पावन अवसर पर सब को अनेक बधाई, और स्नेह हम सब के जीवन में, और आपस में खुशियों का रंग भरा रहे, यही प्रार्थना है ईश्वर से! गले मिलें, भर रंग लगाएं, गुजिया सौ सौ खाएं, ढोल बाजे, मृदंग बाजे, सब हस्तें नाचे गाएं।' अमिताभ आगे लिखते हैं, 'कई साल पहले की होली... प्रतीक्षा में अभिषेक और जया के साथ। आरके स्टूडियो में राज जी, शम्मी जी, जीतेंद्र, शत्रुघ्न के साथ।' 

View this post on Instagram

Holi hai होली के इस पावन अवसर पर सब को अनेक बधाई, और स्नेह 🌹❤️ हम सब के जीवन में , और आपस में ख़ुशियों का रंग भरा रहे , यही प्रार्थना है ईश्वर से ! “गले मिलें , भर रंग लगाएँ , गुजिया सौ सौ खाएँ ; ढोल बाजे , मृदंग बाजे , सब हस्तें नाचे गाएँ “ ~ अब The days of past Holi’s.. with Abhishek and Jaya at Prateeksha , with Raj ji Shammi ji, Jeetendra, Shatrughan, at RK Studios .. the best Holi ..

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shares Throwback Pictures of Best Holi Celebrations with raj kapoor jaya abhishek
raj kapoor

बता दें कि पृथ्वी राज कपूर के समय से कपूर खानदान में बहुत शानदार तरीके से होली खेली जाती थी। इस पार्टी में सितारों का मेला लगता था। रंगों से भरी टंकियों में सेलेब एक-दूसरे को भिगो देते थे। नाच-गाने की महफिल सजती थी। पृथ्वी राज कपूर के बाद राज कपूर इस होली पार्टी को होस्ट करने लगे  साल 1988 में राज कपूर के निधन के साथ ही ये होली सेलिब्रेशन बंद हो गया। 

छोटी बहन के जन्मदिन पर अनन्या पांडे ने शेयर कीं थ्रोबैक तस्वीरें, लिखा प्यारा सा मैसेज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed