बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मंगलवार को चंकी पांडे की छोटी बेटी रायसा पांडे के जन्मदिन पर अनन्या ने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही अनन्या ने अपनी बहन के लिए प्यारा सा मैसेज भी लिखा।
छोटी बहन के जन्मदिन पर अनन्या पांडे ने शेयर कीं थ्रोबैक तस्वीरें, लिखा प्यारा सा मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनन्या ने अपनी बहन रायसा के जन्मदिन पर उनके साथ अपनी कुल सात तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि ये रायसा के जन्म के कुछ दिन बाद की है, इसमें अनन्या उनके पास लेटी हुई नजर आ रही हैं।
एक तस्वीर में अनन्या अपनी बहन को शायद कुछ खिलाने की कोशिश कर रही हैं। तो वहीं, दूसरी तस्वीर को देखकर लग रहा है अनन्या शायद पूल से बाहर निकलकर अपनी बहन के साथ खेलने के लिए आई हैं।
इन तस्वीरों को देखकर लगता है अनन्या अपनी छोटी बहन रायसा को बहुत प्यार करती हैं। इसके साथ अनन्या ने अपनी बहन को विश करते हुए लिखा है- 'जन्मदिन मुबारक- पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा तुमसे प्यार करती हूं।'
View this post on Instagram
this brat is finally 16!!! 🤯 happy bday Rychuuuu - love u the mostest in the whole entire world ❤️
A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday) on
चंकी पांडे की बेटी रायसा एक ताइक्वांडो प्लेयर हैं। वो कई बार अपने स्कूल में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स में अपने स्कूल को कई बार रिप्रेजेंट किया है। अनन्या और रायसा की उम्र में करीब 5 साल का अंतर है।
'रामायण' में 'कैकेयी' का किरदार निभाकर मशहूर हुईं ये अभिनेत्री, जानें आजकल क्या कर रहीं?