फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' में 'कैकेयी' का किरदार निभाकर मशहूर हुईं ये अभिनेत्री, जानें आजकल क्या कर रहीं?

Tue, 10 Mar 2020 08:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 10 Mar 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
padma khanna played kaikeyi in ramanand sagar ramayan
padma khanna - फोटो : social media

80 के दशक में रामानंद सागर के 'रामायण' में कैकेयी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री पद्मा खन्ना आज 71 साल की हो गई हैं। हिंदी सिनेमा में काम कर चुकीं पद्मा खन्ना आज भी 'रामायण' में कैकेयी के किरदार से जानी जाती हैं। हालांकि अब पद्मा खन्ना चकाचौंध की दुनिया से दूर हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें। 

padma khanna played kaikeyi in ramanand sagar ramayan
पद्मा खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

पद्मा खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की। साल 1961 में फिल्म 'भईया' से उन्होंने मुख्य अभिनेत्री के तौर पर डेब्यू किया। 1970 में पद्मा खन्ना को फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' में बड़ा ब्रेक मिला। इसमें उनका एक डांस नंबर था। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की करीब 400 फिल्मों में काम किया, लेकिन ज्यादातर फिल्मों में उन्हें डांसर के ही रोल मिले। इनमें 'लोफर', 'जान-ए-बहार' और 'पाकीजा' जैसी फिल्में हैं।

padma khanna played kaikeyi in ramanand sagar ramayan
पद्मा खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक में पद्मा खन्ना ने निर्देशक जगदीश एल सिडाना से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात फिल्म 'सौदागर' के सेट पर हुई थी। उस फिल्म में सिडाना असिस्टेंट डायरेक्टर थे। कुछ सालों बाद पद्मा खन्ना और सिडाना शादी के बंधन में बंध गए। सिडाना ने ऐसी कई फिल्में बनाईं जिनमें पद्मा खन्ना ने अभिनय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
padma khanna played kaikeyi in ramanand sagar ramayan
पद्मा खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद पद्मा खन्ना इंडस्ट्री से दूर हो गईं। फिल्मों से दूर होते ही लोग उन्हें भूल गए। शादी के बाद पद्मा खन्ना अमेरिका चली गईं। वहां उन्होंने इंडियानिका डांस एकेडमी खोली जिसमें वह बच्चों से लेकर बड़ों को क्लासिकल डांस सिखाने लगीं। पति के निधन के बाद पद्मा ने अकेले ही डांस एकेडमी संभाली और घर की जिम्मेदारी निभाई। पद्मा खन्ना के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। 

विज्ञापन
padma khanna played kaikeyi in ramanand sagar ramayan
पद्मा खन्ना - फोटो : social media

पद्मा खन्ना को डांस का शौक बचपन से ही था। सात साल की उम्र से ही उन्होंने कथक सीखना शुरू कर दिया था। करीब 12 साल की उम्र तक आते-आते वह स्टेज पर परफॉर्म करने लगीं। आज भी उनका ये शौक कायम है। पद्मा बच्चों के साथ मिलकर डांस एकेडमी चलाती हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed