फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या करीना और सारा के बीच आ गई है दूरी? इस वजह से उठ रहे हैं सवाल

Tue, 10 Mar 2020 07:44 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 10 Mar 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan and sara ali khan is not following to each other at instagram
Kareena Kapoor And Sara Ali Khan - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर दमदार एंट्री की। देखते ही देखते उनके फॉलोअर्स की संख्या सत्रह लाख के पार पहुंच गई है। फैंस लंबे समय से करीना को सोशल मीडिया पर आने के लिए फोर्स कर रहे थे, जिसके बाद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर आने का फैसला किया। लेकिन करीना के सोशल मीडिया पर आते ही एक विवाद ने जन्म ले लिया। वो ये कि क्या करीना और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के बीच कुछ खटपट चल रही है?

kareena kapoor khan and sara ali khan is not following to each other at instagram
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल इस विवाद की शुरुआत करीना के इंस्टाग्राम डेब्यू से ही हुई है। अभिनेत्री उनकी बहन करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, इब्राहिम खान, सोनम कपूर, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट सहित कुछ और लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं। इसमें कहीं सारा अली खान नहीं हैं। लेकिन बात सिर्फ एक ओर से नहीं उठी है।

kareena kapoor khan and sara ali khan is not following to each other at instagram
Sara Ali Khan - फोटो : Social Media

सारा अली खान की तरफ से भी कुछ ऐसा ही है। सारा भी इंस्टाग्राम पर कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना, सलमान खान, शाहरुख खान, कृति सेनन, रोहित शेट्टी, अपने भाई इब्राहिम खान सहित अन्य लोगों को फॉलो कर रही हैं। करीना को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किए कई दिन बीत गए हैं लेकिन सारा ने अभी तक उन्हें फॉलो नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor khan and sara ali khan is not following to each other at instagram
kareena kapoor, sara ali khan - फोटो : social media

सारा अली खान और करीना कपूर के संबंध काफी अच्छे हैं। खुद सारा कह चुकी हैं कि वो करीना की फैन हैं लेकिन इसके बावजूद इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अभीतक न फॉलो करना थोड़ा अटपटा सा लगता है। सारा इससे पहले करीना के चैट शो वॉट वीमेन वॉन्ट में पहुंची थीं जहां करीना ने उनसे कई सवाल पूछे थे। 

विज्ञापन
kareena kapoor khan and sara ali khan is not following to each other at instagram
सारा अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : Social Media

करीना ने हिचकिचाते हुए सारा से पूछा था कि क्या वो वन नाइट स्टैंड में शामिल रही हैं? करीना ने ये भी कहा था कि हम एक मॉर्डन फैमिली का हिस्सा हैं। इसपर सारा शॉक्ड हो गई थीं और इसके बाद बोलीं कि ऐसा कभी नहीं हुआ है, जिस पर करीना ने राहत की सांस ली। 

होली पर रंग में डूबे सितारे, प्रियंका ने निक के साथ मचाया हुड़दंग तो वरुण ने गर्लफ्रेंड संग खेला रंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed