{"_id":"6229d12aeb1f6d400a34524d","slug":"amitabh-bachchan-starrer-film-jhund-box-office-6th-day-collection-hits-10-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jhund Collection Day 6: अमिताभ की 'झुंड' की रफ्तार हुई धीमी, 6वें दिन इतना किया कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jhund Collection Day 6: अमिताभ की 'झुंड' की रफ्तार हुई धीमी, 6वें दिन इतना किया कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 10 Mar 2022 04:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
झुंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 4 मार्च को ये फिल्म बड़े पर्दे पर आई है, जिसकी कहानी और अमिताभ बच्चन की एक्टिंग को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की कमाई ने धीमी रफ्तार के साथ शुरुआत की थी। लेकिन वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला था। वहीं, अब हफ्ते के बीच में भी अमिताभ बच्चन की ये फिल्म ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। दरअसल, फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।
2 of 4
फिल्म झुंड
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' की कमाई रोजाना 1 करोड़ से ज्यादा हो रही है। मंगलवार को फिल्म ने 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, छठे दिन यानी बुधवार को भी इस फिल्म ने लगभग इतनी ही कमाई की है। दावा है कि फिल्म 'झुंड' ने बुधवार यानी छठे दिन 1 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है, जिसके बाद अब फिल्म की टोटल कमाई लगभग 10 करोड़ के आसपास पहुंच गई है।
3 of 4
झुंड कलेक्शन
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' ने पहले दिन महज 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला था। फिल्म ने दूसरे 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन 2.90 करोड़ और चौथे दिन 1.20 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद मंगलवार यानी पांचवें दिन 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया था। दावा है कि अगर इस फिल्म की शुरुआती कमाई अच्छी होती, तो इसका कलेक्शन 20 करोड़ तक पहुंच जाता। हालांकि, मेकर्स इस फिल्म की कमाई को 15 करोड़ तक पहुंचते हुए देखना चाहते हैं और अगर इससे ज्यादा का कलेक्शन होता है, तो ये मेकर्स के लिए बोनस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
झुंड
- फोटो : Instagram
फिल्म 'झुंड' स्पोर्ट्स ड्रामा सामाजिक कार्यकर्ता विजय बरसे के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को एक फुटबॉल टीम बनाने के लिए प्रेरित किया था। अमिताभ बच्चन ने फिल्म में विजय बरसे का किरदार निभाया है। इस फिल्म में भी अमिताभ की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है। 'झुंड' का निर्देशन नागराज पोपटराव ने किया है। उन्होंने ही इस फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग लिखे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।