{"_id":"58940bef4f1c1b4a40e81c86","slug":"amitabh-bachchan-suggest-shahrukh-khan-about-his-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख को बिग बी से मिली सलाह, 'स्टेज पर जाने से पहले चैक करो खास चीज'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख को बिग बी से मिली सलाह, 'स्टेज पर जाने से पहले चैक करो खास चीज'
Sat, 04 Feb 2017 11:19 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर 'रईस' की सफलता के बाद शाहरुख खान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म की सक्सेस पार्टी के बाद किंग खान मथ्था टेकने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर भी पहुंचे थे। फिलहाल वो फिल्म की सक्सेस को लेकर कहीं न कहीं इंटरव्यू देने में व्यस्त हैं। हाल ही एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बेहतरीन बातें बताईं। कुछ बातें तो उन्होंने ऐसी बताईं जिन्हें जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
शाहरुख को मिली सलाह, 'स्टेज पर जाने से पहले पैंट की जिप चेक करो'
2 of 5
शाहरुख खान को बॉलीवुड के ही एक और सुपरस्टार ने स्टेज पर जाने से पहले अपने पैंट की जिप चेक करने की सलाह दी थी। आपको बता दें कि ये सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैं।
शाहरुख ने बताया कि अमिताभ बच्चन के साथ एक बार उनकी बैकस्टेज बात हो रही थी। शाहरुख ने उनसे पूछा कि स्टेज पर जाने से पहले आप क्या करना चाहिए। तब अमिताभ ने कहा कि स्टेज पर जाने के पहले अपने पैंट की जिप चेक कर लेनी चाहिए।
शाहरुख को मिली सलाह, 'स्टेज पर जाने से पहले पैंट की जिप चेक करो'
3 of 5
शाहरुख ने इसे लाइव शो से जुड़ी सबसे बड़ी सीख बताया। शाहरुख ने यह भी बताया कि अमिताभ ने एक और सलाह दी कि कुछ भी गलती हो तो फौरन माफी मांग लो। भले ही तुम्हारी गलती ना हो। ऐसा यदि तुम नहीं करते हो तो लोग कहेंगे कि तुम्हारा पैसा तुम्हारे सिर चढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख को मिली सलाह, 'स्टेज पर जाने से पहले पैंट की जिप चेक करो'
4 of 5
वहीं इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा कि उन्हें फिल्मी दुनिया में आए 25 से ज्यादा साल हो गए हैं। अभी भी वो स्क्रीन पर अपने से उम्र में आधी हीरोइनों के साथ रोमांस करते नजर आते हैं। लोग कहते हैं कि शाहरुख अब बूढ़ा हो गया है तो इसमें वो क्या कर सकते हैं। अगर उनकी हीरोइनें जवान हैं तो उनसे क्या शाहरुख ये कहेंगे कि पहले अपनी उम्र बढ़ा कर आओ।
विज्ञापन
शाहरुख को मिली सलाह, 'स्टेज पर जाने से पहले पैंट की जिप चेक करो'
5 of 5
शाहरुख ने ये भी बताया कि वो अक्सर अपनी यात्रा के दौरान ट्विटर पर होते हैं। शाहरुख का कहना है वो बहुत सारे ऐसे लोगों को जानते हैं कि जो उन्हें गाली देते हैं। जब लोग उन्हें गाली नहीं देते हैं तो वो सोचने लगते हैं कि क्या उनकी लोकप्रियता कम हो गई है। यदि वो गाली की स्पेलिंग गलत लिखते हैं तो शाहरुख को गुस्सा भी आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।