उत्तर प्रदेश को देश का एक ऐसा राज्य माना जाता है जहां से सबसे ज्यादा आईएएस ऑफिसर और राजनेता बाहर निकलते हैं। अपने ठाठ-बाट, विविधता वाली संस्कृति और सभ्यता वाला ये राज्य बॉलीवुड के लिए बहुत मायने रखता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर प्रदेश की धरती ने भारतीय सिनेमा को ऐसे ऐसे नायाब कलाकार दिए हैं जिनके बिना फिल्म इंडस्ट्री की कहानी ही अधूरी है। उत्तर प्रदेश का अपना एक लहजा है, अपना एक अलग अंदाज है जो यहां से संबंध रखने वाले सितारों में भी बखूबी दिखाई देता है। वैसे तो भारत के कोने कोने में कला बसती है, लेकिन आपको बताते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने उत्तर प्रदेश में जन्म लिया और आज बॉलीवुड में उनके नाम का डंका बज रहा है।
यूपी से हैं भइयाः दमदार अभिनय वाले इन 10 सितारों के नाम का बॉलीवुड में बजता है डंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक जो आज बॉलीवुड पर राज करते हैं उनकी जड़ें उत्तर प्रदेश से जुड़ी है। बिग बी यूपी के इलाहाबाद जिसे अब प्रयागराज कहा जाता है से संबंध रखते हैं। बिग बी ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। आज भी इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन जैसी सटीक हिंदी बोलने वाले कलाकार बहुत कम ही देखने को मिलेंगे। अमिताभ बच्चन की हिट फिल्मों की बात करें तो लिस्ट बहुत ज्यादा लंबी बनेगी। बिग बी ने 'शोले', 'दीवार', 'डॉन', 'त्रिशूल', 'मोहब्बतें', 'आंखें' जैसी कितनी ही सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सिर्फ बड़े पर्दे ही नहीं बल्कि कौन बनेगा करोड़पति के जरिए अमिताभ बच्चन छोटे पर्दे पर भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाते हैं।
अनुष्का शर्मा
फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ प्रोडक्शन में भी अपना दमखम दिखा रहीं बबली गर्ल अनुष्का भी उत्तर प्रदेश से हैं। उनका जन्म अयोध्या में हुआ था। अनुष्का के पिता ऑर्मी ऑफिसर हैं, लेकिन अनुष्का का सपना फिल्मों में हीरोइन बनना था। अनुष्का ने अपने करियर की शुरूआत शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से की थी। अब तक के करियर में अनुष्का कई बड़ी हिट फिल्में दे चुकी हैं जिनमें 'ए दिल है मुश्किल', 'बदमाश कंपनी', 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल', 'बैंड बाजा बारात' शामिल है।
नसीरुद्दीन शाह
यूपी के बाराबंकी में जन्मे नसीरुद्दीन शाह ने अपने अनोखे अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। सहायक अभिनेता से लेकर खलनायक तक के किरदार में नसीरुद्दीन के अभिनय का कोई सानी नहीं हैं। नसीरुद्दीन शाह सिर्फ अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि अपने बेबाक राय जाहिर करने के लिए भी मशहूर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों में काम किया है जिनमें 'ए वेडनेसडे', 'मोहरा', 'जाने तू या जाने ना', 'स्पर्श', 'आक्रोश' जैसी कई शानदार फिल्में शामिल हैं।
राजपाल यादव
उत्तर प्रदेश में जन्मे सितारे सिर्फ दमदार अभिनय से आपको हैरान करने का ही दम नहीं रखते बल्कि उन्हें हंसाना भी बखूबी आता है। फिल्मों में अपनी जबरदस्त कॉमेडी से लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देने वाले राजपाल यादव भी उत्तर प्रदेश से हैं। राजपाल शाहजहापुर जिले के कुंद्रा कस्बे से संबंध रखते हैं। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की है और आज राजपाल का इंडस्ट्री में क्या कद है ये बताने की जरूरत नहीं है। राजपाल यादव को आप कोई भी किरदार दे दें वो उसमें जान फूंक देते हैं इस बात का सबूत 'भुलभुलैया', 'चुप चुपके', 'जुड़वा 2' जैसी कई फिल्मों से मिल जाएगा।