सब्सक्राइब करें

खुशकिस्मत: गंभीर हादसे का शिकार हुए थे ये सितारे, फैंस की दुआ से मौत को चकमा देकर सुरक्षित लौटे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 05 Jul 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan to Preity Zinta these celebs faced close death experience
अमिताभ बच्चन, प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

जिंदगी एक सफर है सुहाना यहां कल क्या हो किसने जाना...राजेश खन्ना पर फिल्माया गया ये गाना जिंदगी की सच्चाई को बिल्कुल सटीक बयान करता है। जिंदगी में आज का वक्त अच्छा है, लेकिन कल क्या हो जाएगा किसी को पता नहीं चल पाता। बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाले सितारों को बहुत ही खुशकिस्मत माना जाता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि उन्हें जिंदगी में मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ा है।



मौत को चकमा देकर लौटे सितारे

बॉलीवुड में बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्हें सिर्फ फिल्में मिलना और सफलता पाने के लिए ही खुशकिस्मत नहीं माना गया बल्कि जिंदगी उन पर ऐसी मेहरबान हुई कि कई बार उन्हें मौत के मुंह से बाहर ले आई। बॉलीवुड के सितारे भी कई बार हादसे और दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं। कई बार तो ऐसा भी हुआ कि कुछ सितारों की मौत की अफवाह तक उड़ गई। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने मौत को करीब से देखा और जिंदा लौटकर आ गए।

Trending Videos
Amitabh bachchan to Preity Zinta these celebs faced close death experience
हेमा मालिनी - फोटो : Instagram

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी एक बार सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं। हेमा मथुरा से आ रहीं थीं और हाईवे पर उनकी गाड़ी की जबरदस्त दुर्घटना हो गई। इसके चलते हेमा के सिर पर काफी गंभीर चोट लग गई थी। उनके सिर से काफी खून भी निकल गया था। हालांकि इस हादसे में हेमा बाल बाल बच गई थीं जबकि एक दो साल की बच्ची की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan to Preity Zinta these celebs faced close death experience
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी मौत के मुंह से बाहर आ चुके हैं। दरअसल फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन के दौरान अमिताभ के पेट पर जोरदार चोट लग गई थी। इससे उन्हें काफी तकलीफ हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। उस दौरान अमिताभ की सलामती के लिए सबने दुआएं मांगी थीं। वहीं अमिताभ ठीक होकर वापस आ गए।

Amitabh bachchan to Preity Zinta these celebs faced close death experience
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान

छोटे नवाब सैफ अली खान भी फिल्म क्या कहना की शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हो गए थे। सैफ का सिर एक पत्थर से टकरा गया था जिसके बाद वो बुरी तरह से घायल हो गए थे। क्रू मेंबर्स सैफ को अस्पताल ले गए जहां उन्हें 100 टांके लगे थे। हालांकि सैफ अली खान सुरक्षित लौट आए। 

विज्ञापन
Amitabh bachchan to Preity Zinta these celebs faced close death experience
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल ने दो बार मौत को करीब से देखा था। दरअसल एक बार प्रीति जिंटा अपने एक शो के चलते कोलंबो गईं थीं। वहीं बम धमाका हो गया था लेकिन प्रीति बिल्कुल सुरक्षित रहीं। इसके बाद वो छुट्टियां मनाने के लिए थाइलैंड गई थीं जहां सुनामी आ गई थी, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी रही और वो बाल-बाल बच गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed