बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कई बार अपनी जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी चीजें बताते रहते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर कई बार पुरानी यादों को वो याद कर भावुक भी हो जाते हैं। फिल्मों और विज्ञापनों के अलावा अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में अब प्रशंसकों के साथ उन्होंने अपने बचपन के दिनों की बातें साझा की हैं।
जब दिवाली की रात अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था हादसा, हाथ में ही फट गया था पटाखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, बचपन में दिवाली के मौके पर अमिताभ बच्चन के हाथ में ही पटाखा फट गया था जिसकी वजह से उनका हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उनके हाथ के ऊपर के कुछ हिस्से की चमड़ी भी निकल गई थी और इसे ठीक होने में लंबा समय लगा था।
ट्विटर पर अमिताभ ने अपने हाथ की एक तस्वीर साझा की है। हाथ की परछाई फर्श पर पड़ रही है। अमिताभ ने पोस्ट में लिखा, 'अंगुलियां... इंसान के शरीर की सबसे जटिल चीजें होती है। इसे दोबारा ठीक होने में लंबा वक्त लगता है। लगातार चलाते रहना पड़ता है, वरना ये अचल हो जाती हैं। मुझे याद है कि मैंने दिवाली पर अपना हाथ जला लिया था। मुझे दो महीने लगे थे अंगूठे को हिलाकर तर्जनी अंगुली तक लाने में। और अब ये कैसा क्रिएटिव है।'
T 3530 -
Fingers ... the most difficult element of the human body to restructure .. need movement continuously .. stop movement they become stiff .. I know .. blew my hand off with a Diwali bomb .. took me 2 months to move my thumb to my index finger !! .. & now how creative pic.twitter.com/qc6kKk3fRD
फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' अब ओटीटी प्लेफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। पहले यह अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्ममेकर्स ने ये फैसला लिया। इसमें अमिताभ के साथ आयुष्मान खुराना भी हैं। इसे शूजीत सरकार ने निर्देशित किया है। 12 जून को फिल्म का प्रीमियर अमेजॉन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।
इसके अलावा अमिताभ बच्चन के पास नागराज मंजुले की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'झुंड', धर्मा प्रोडक्शन की 'ब्रह्मास्त्र' और रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' है। फिलहाल अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के अगले सीजन के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। हाल फिलहाल में प्रोमो के साथ ही साथ कुछ सवाल भी सामने आ चुक हैं।
सितारों ने बताई 90 के दशक की पसंदीदा फिल्में, अक्षय कुमार की फेवरेट है 'संघर्ष'