फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुलाबो सिताबो के बाद ओटीटी पर रिलीज होंगी विद्या बालन की शकुंतला देवी और ये फिल्में, देखिए पूरी लिस्ट

Fri, 15 May 2020 12:59 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 15 May 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Vidya Balan Shakuntala Devi to be released on OTT after Gulabo Sitabo and these films, see full list
ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभी कल की ही बात है जब शूजीत सरकार के निर्देशन में बनी पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और शानदार अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' के ओटीटी पर रिलीज होने की घोषणा की गई है और आज की सुबह होते ही इस लाइन में सभी भाषाओं की बड़ी फिल्मों के छह और नाम जुड़ गए हैं। इन छह नामों में सबसे बड़ा नाम है विद्या बालन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शकुंतला देवी' का। चर्चाएं तो कई दिनों से चल रही थीं लेकिन आज फाइनली घोषणा कर दी गई है कि विद्या बालन की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Vidya Balan Shakuntala Devi to be released on OTT after Gulabo Sitabo and these films, see full list
शकुंतला देवी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बेहतरीन अभिनेत्री विद्या बालन ने इस फिल्म में ह्यूमन कंप्यूटर कही जाने वालीं शकुंतला देवी का किरदार निभाया है। सोनी पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को अनु मेनन ने निर्देशित किया है। विद्या बालन के साथ इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, अमित शाह और जिशु सेनगुप्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की निर्देशक अनु मेनन ने कहा, 'शकुंतला देवी गणित के लिए बहुत महत्वाकांक्षी थीं। वह अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती थीं। मुझे बड़ी खुशी है कि ऐसे चुनौतीपूर्ण किरदार को पर्दे पर विद्या बालन निभा रही हैं। मैं बहुत उत्साहित हूं कि यह फिल्म अब अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगी। अब शकुंतला देवी का जादू पूरी दुनिया देखेगी।' आइए जानते हैं कि 'शकुंतला देवी' और 'गुलाबो सिताबो' के साथ और कौन सी फिल्में हैं जिनको रिलीज करने की घोषणा अमेजॉन प्राइम वीडियो पर की गई है।

Vidya Balan Shakuntala Devi to be released on OTT after Gulabo Sitabo and these films, see full list
पोनमागल वंधाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पोनमागल वंधाल
सूर्या और राजशेखर कर्पुरासुंदरापांडियन के निर्माण में बनी यह एक तमिल फिल्म है। इस फिल्म में ज्योतिका, पार्थीबन, भाग्यराज, प्रताप पोथेन और पांडियाराजन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। जेजे फ्रेड्रिक के लेखन और निर्देशन में बनी यह ड्रामा फिल्म 29 मई को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya Balan Shakuntala Devi to be released on OTT after Gulabo Sitabo and these films, see full list
गुलाबो सिताबो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गुलाबो सिताबो
पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की यह एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें एक आम आदमी के दैनिक जीवन के संघर्ष का चित्रण किया गया है। इस फिल्म को जूही चतुर्वेदी ने लिखा है और शूजीत सरकार ने इसका निर्देशन किया है। रॉनी लाहिरी और शील कुमार के निर्माण में बनी यह फिल्म 12 जून को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Vidya Balan Shakuntala Devi to be released on OTT after Gulabo Sitabo and these films, see full list
पेंग्विन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पेंग्विन
तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होने वाली इस फिल्म में कीर्ति सुरेश ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसका लेखन और निर्देशन दोनों ही ईश्वर कार्तिक ने किए हैं। स्टोन बेंच फिल्म्स और कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 जून को प्रसारित होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed