फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर्थिक मदद न करने पर अमिताभ बच्चन ने बांटा ज्ञान, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वजह से कर दिया ट्रोल

Tue, 31 Mar 2020 09:33 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 31 Mar 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Trolled For Poem Not Donating To PM Cares Funds For Coronavirus
Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस का कहर देशभर में टूट पड़ा है। जिसके चलते पूरा देश लॉकडाउन है। लेकिन इस लॉकडाउन के समय में ऐसे लोग जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उनके लिए ये समय बेहद नाजुक है। ऐसे में उन लोगों की मदद के लिए कई सितारे सामने आए। इनमें सबसे ऊपर नाम था अभिनेता अक्षय कुमार का। अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का योगदान किया है। इसके बाद सबकी निगाहें टिकी हुई हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के ऊपर।



Amitabh Bachchan Trolled For Poem Not Donating To PM Cares Funds For Coronavirus
amitabh bachchan - फोटो : social media

लेकिन अमिताभ ने आर्थिक सहायता के कार्य में अब तक अपना कोई योगदान नहीं दिया। जिसके चलते लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि अमिताभ ने इन ट्रोलर्स को जवाब बी दिया। लेकिन जवाब देने के बाद अमिताभ और भी ज्यादा ट्रोल हो गए। दरअसल हाल ही में दान ना देने के चलते यूजर्स ने अमिताभ से सवाल किया था कि उन्होंने अब तक इसमें हिस्सा क्यों नहीं लिया। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अमिताभ ने भी ट्विटर पर एक कविता साझा की। लेकिन इस कविता को शेयर कर अमिताभ और भी ज्यादा बुरे फंस गए। लोगों ने उन्हें और बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया।
 

Amitabh Bachchan Trolled For Poem Not Donating To PM Cares Funds For Coronavirus
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ ने अपनी कविता के जरिए ये बताने की कोशिश की कि उन्होंने गुप्त दान किया है और वो इसका दिखावा नहीं करते। लेकिन ये बाद यूजर्स को हजम नहीं हुई और यूजर्स ने अमिताभ बच्चन की जमकर क्लास ले ली। कई यूजर्स ने अमिताभ बच्चन से कहा कि 'आपने कुछ दिया ही नहीं सर तो कैसे कहोगा, कम से कम 551 तो दे देते।' अमिताभ के इस ट्वीट पर उन्हें यूजर्स ने खूब खरी खोटी सुनाई। तो कई यूजर्स ने उनके पुराने ट्वीट तक सामने ला दिए।
 


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Trolled For Poem Not Donating To PM Cares Funds For Coronavirus
amitabh bachchan - फोटो : social media

कई यूजर्स ने अमिताभ बच्चन का एक साल पुराना ट्वीट निकालकर दिखाया और उन्हें ये बताया कि यदि वो दिखावा नहीं करते तो फिर ये क्या है। आपको बता दें कि आज से करीब एक साल पहले जब पुलवामा अटैक हुआ था उस दौरान अमिताभ बच्चन ने हादसे में मारे गए सैनिक के परिवार को कुछ पैसे दान में दिए थे। जिसे उन्हें ट्वीट करके सभी को बताया था। तो वहीं अब बात जब देश हित में आई है तो लोगों का गुस्सा फूटना भी जायज है। यूजर्स ने अमिताभ का वहीं ट्वीट रिशेयर किया और उनसे पूछा तो फिर ये क्या है?
 


 
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Trolled For Poem Not Donating To PM Cares Funds For Coronavirus
amitabh bachchan - फोटो : social media
गौरतलब है कि अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी, कटरीना कैफ जैसे सितारों ने जब देश हित में दान किया है। तो यहां अमिताभ बच्चन से उनके फैन्स बी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वो भी कुछ दान करेंगे। लेकिन इसके इतर लोगों को लगता है कि अमिताभ सिर्फ ज्ञान दे रहे हैं। उन्हें भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। बता दें कि अक्षय कुमार ने 25 करोड़ा, कार्तिक आर्यन ने 1 करोड़, विराट-अनुष्का ने 3 करोड़ तो वहीं शिल्पा शेट्टी ने 50 लाख रुपये का दान दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed