फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन ने बिग बी को दिलाई पल्स पोलिया की याद, अभिनेता ने जल्द कोविड मुक्त भारत होने की जताई उम्मीद

Mon, 18 Jan 2021 09:44 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 18 Jan 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Tweeted About The COVID-19 Vaccination Drive Pulse Polio reminded
अमिताभ बच्चन

भारत में शनिवार 16 जनवरी को दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान शुरू होने पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश कोविड-19 से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत के लोग पोलियो की तरह ही देश से कोरोना वायरस का भी उन्मूलन करेंगे। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'भारत का पोलियो मुक्त होना गर्व का क्षण था। वह भी गर्व का क्षण होगा, जब भारत कोरोना से भी मुक्त होगा।'

Amitabh Bachchan Tweeted About The COVID-19 Vaccination Drive Pulse Polio reminded
अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि भारत में पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए अमिताभ बच्चन यूनिसेफ के सद्भावना दूत रहे हैं। वह 2014 में भारत के पोलियो मुक्त होने तक यूनिसेफ के दूत रहे। इसके साथ ही बिग बी कोरोना के खिलाफ ऐहतियाती उपायों के प्रति केंद्रीय जागरूकता अभियान का भी हिस्सा रहे हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने कॉलर ट्यून के जरिये संदेश प्रचारित किया। 
 

Amitabh Bachchan Tweeted About The COVID-19 Vaccination Drive Pulse Polio reminded
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को लोगों काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, कई बॉलीवुड सेलेब टीकाकरण से नाराज़ भी हैं। उनका कहना है कि वैक्सीनेशन के साइड इफेक्ट होने की जिम्मेदारी कौन लेगा? बता दें जुलाई महीने में अमिताभ भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। यही नहीं उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या बच्चन भी कोविड-19 संक्रमित पाईं गई थीं। जिसके बाद सभी को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी स्वस्थ होकर और कोरोना को मात देकर घर लौटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Tweeted About The COVID-19 Vaccination Drive Pulse Polio reminded
कोरोना की वैक्सीन लगवाते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI

गौरतलब है कि भारत में शनिवार 16 जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान का शुभारंभ किया। देशभर में शुरू हुए इस कार्यक्रम में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं इस टीकाकरण को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खुशी जताई।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Tweeted About The COVID-19 Vaccination Drive Pulse Polio reminded
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान की शनिवार को शुरूआत होने के बाद से अबतक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है। बता दें कि भारत में टीकाकरण के लिए सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के जरिए निर्मित ‘कोविशील्ड’ के साथ ही भारत बायोटेक की ओर से विकसित स्वदेशी ‘कोवैक्सीन’ टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। हालांकि भारत बायोटेक की वैक्सीन को लेकर विवाद भी हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed