{"_id":"5a001d704f1c1bec538bb61f","slug":"amitabh-bachchan-was-shareholder-in-digital-company-jalva-media-reveals-paradise-papers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पैराडाइज पेपर्स' में हुए अमिताभ बच्चन से जुड़े ये 10 बड़े खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पैराडाइज पेपर्स' में हुए अमिताभ बच्चन से जुड़े ये 10 बड़े खुलासे
Mon, 06 Nov 2017 02:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
Amitabh Bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'पनामा पेपर लीक्स' के बाद एक्टर अमिताभ बच्चन का नाम 'पैराडाइज पेपर्स' में भी सामने आया है। नए खुलासे के मुताबिक क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के पहले सीजन के बाद अमिताभ बच्चन बरमूडा (ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र) की एक डिजिटल मीडिया कंपनी के शेयरहोल्डर बने। इस कंपनी का नाम जलवा मीडिया लिमिटेड था। इस कंपनी को चार भारतीयों ने मिलकर स्थापित किया था।
2 of 10
Amitabh bachchan
अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' में छपी खबर के अनुसार 19 जून 2002 को अमिताभ बच्चन और अमेरिका स्थित सिलिकॉन वैली के बिजनेसमैन नवीन चड्ढा 'जलवा बरमूडा' के शेयरधारक बने। रिपोर्ट के मुताबिक चार भारतीय एंटरप्रेन्योर्स- उर्शित पारिख, गौतम आनंद, तरुण अरोड़ा और शैलेंद्र जे सिंह ने जनवरी 2000 में कैलिफोर्निया में इसे स्थापित किया। फिर इसी साल फरवरी में भारत में इसे 'जलवा मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' के नाम से लॉन्च किया गया। इसके बाद जुलाई 2000 में बरमूडा में भी 'जलवा-बरमूडा' नाम से कंपनी खुली जिसके शेयर्स अमिताभ बच्चन ने खरीदे।
3 of 10
Amitabh bachchan
'जलवा मीडिया' को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकैडमी अवॉर्ड्स (आईफा) के पहले समारोह की लाइव वेबकास्ट का भी कॉन्ट्रैक्ट मिला। पहला आईफा अवॉर्ड 22 जून 2000 को लंदन में आयोजित किया गया। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन आईफा के ब्रांड एंबैसडर हैं और उन्होंने इसके दो साल बाद (जून 2002) 'जलवा मीडिया' के शेयर्स खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Amitabh bachchan
विदेशी निवेश से जुड़े मामले में सेवा देने वाली लीगल फर्म 'एप्पलबी' के दस्तावेजों के अनुसार अमिताभ बच्चन जब 'जलवा मीडिया' के शेयरहोल्डर बने, उससे कुछ महीने पहले ही कंपनी के संस्थापकों में से एक उर्शित पारिख कंपनी (नवंबर 2001) छोड़ चुके थे। इसके बाद दूसरे संस्थापक गौतम आनंद ने सितंबर 2003 में और शैलेंद्र जे सिंह ने जुलाई 2004 में कंपनी से नाता तोड़ लिया।
विज्ञापन
5 of 10
amitabh bachchan
कंपनी की माली हालत बिगड़ रही थी। इसी बीच जुलाई 2005 में कैलिफोर्निया की एक आईटी कंपनी Caneum Inc ने 'जलवा मीडिया' के साथ एसेट पर्चेज अग्रीमेंट किया और इसके कुछ ग्राहकों के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट्स अपने हिस्से कर लिये।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।