{"_id":"5e105ba78ebc3e87ea5070cf","slug":"amitabh-emraan-hashmi-starring-chehre-clash-with-abhishek-bachchan-rajkummar-aditya-fatima-ludo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़े पर्दे पर पिता अमिताभ को टक्कर देंगे अभिषेक बच्चन, एक ही दिन रिलीज होंगी ये फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़े पर्दे पर पिता अमिताभ को टक्कर देंगे अभिषेक बच्चन, एक ही दिन रिलीज होंगी ये फिल्में
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 04 Jan 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan, abhishek bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2020 की यह गर्मियां दोनों बच्चन के लिए फिल्मी त्योहारों जैसी होने जा रही हैं। इस साल गर्मियों में इनकी फिल्में एक के बाद एक रिलीज होने वाली हैं, जिसमें चार फिल्में अभिताभ बच्चन की और एक फिल्म उनके बेटे अभिषेक बच्चन की रिलीज होगी।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
दिलचस्प तथ्य ये है कि 24 अप्रैल को इस साल अमिताभ और अभिषेक का बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला होगा। अमिताभ बच्चन के साल की शुरुआत शूजित सरकार की निर्देशित फिल्म गुलाबो सिताबो से होगी। इस फिल्म में उनके साथ अपनी पिछली लगातार सात फिल्में हिट दे चुके आयुष्मान खुराना होंगे। मालिक और किरायेदार की ड्रामे वाली यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में युवा अभिनेता वरुण शर्मा भी एक मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
3 of 5
Amitabh Bachchan
इसके अगले ही शुक्रवार 24 अप्रैल को निर्देशक आनंद पंडित की फिल्म 'चेहरे' सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में अभिताभ बच्चन के साथ अभिनेता इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। खास बात यह है कि अभिषेक बच्चन की फिल्म 'लूडो' भी 24 अप्रैल को ही रिलीज होने वाली है। अभिषेक बच्चन की फिल्म 'लूडो' उनके पिता की फिल्म के साथ टकराएगी। यह एक मल्टी-स्टारर फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
brahmastra ranbir kapoor alia bhat varanasi
- फोटो : brahmastra ranbir kapoor alia bhat varanasi
इसी बीच, करण जौहर ने भी अपनी महत्वाकांक्षी और सबसे महंगी तीन भागों वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का पहला भाग 2020 की गर्मियों में रिलीज करने की घोषणा की है जिसका अर्थ यह है कि उनकी फिल्म मई के आसपास रिलीज होगी। अगर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ अमिताभ बच्चन की यह फिल्म मई के पहले सप्ताह में आती है, तो साल 2020 में यह बच्चन परिवार की चौथी फिल्म होगी।
विज्ञापन
5 of 5
amitabh
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन की एक फुटबॉल कोच के रूप में फिल्म 'झुंड' इस साल मई के अंत या जून की शुरुआत में आने की उम्मीद है। इसके अलावा वह अपने सबसे लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति को भी संचालित करते नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।