अमिताभ बच्चन की पोती और ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन भी अपने माता-पिता और दादा की ही तरह एक्सप्रेसिव हैं। आराध्या ने खुद इस बात को साबित किया है। उनके हाल ही में सामने आए एक वीडियो को देखकर यही लगता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो में आराध्या की जमकर तारीफ कर रहा है। तो वहीं दादा अमिताभ भी पोती को देख खुद को रोक नहीं पाए और ट्वीट किया।
स्कूल के फंक्शन में ऐश्वर्या की बेटी ने कह दी ऐसी बात, बिग बी बोले- 'तुम महिलाओं का गौरव हो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आराध्या ने हाल ही में अपने स्कूल के वार्षिकोत्सव में भाग लिया था। इस दौरान का आराध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की हर कोई तारीफ कर रहा है। समारोह में महज आठ साल की आराध्या बच्चन जिस तरह से स्पीच दे रही हैं उसे देख हर कोई बस यही कह रहा है ये महिलाओं का गौरव है।
आराध्या ने समारोह में महिला सशक्तिकरण को लेकर स्पीच दी। अपनी स्पीच में आराध्या में कहा, 'मैं कन्या हूं। मैं सपना हूं, नए युग का सपना हूं। हम जागेंगे, नई दुनिया में। एक ऐसी दुनिया जहां मैं सुरक्षित रहूंगी। मुझे प्यार किया जाएगा, मेरा सम्मान किया जाएगा। एक ऐसी दुनिया जहां मेरी आवाज अहंकार की अनदेखी से शांत नहीं होगी, लेकिन ज्ञान की समझ के साथ सुनी जाएगी। एक ऐसी दुनिया जहां ज्ञान जीवन की किताब से आएगा, मानवता स्वतंत्र रूप से बढ़ेगी।'
अपनी बेहतरीन अभिव्यक्ति से आराध्या बिटिया ने सबका मन मोह लिया @SrBachchan
ढेर सारा स्नेह और आशीर्वाद हम सब ef परिवार की ओर से pic.twitter.com/B3bYJIidvZ
अपनी पोती के वार्षिकोत्सव में दादा अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे। अमिताभ भी पोती की परफॉर्मेंस देख फूले नहीं समा रहे हैं। अमिताभ ने पोती के परफॉर्मेंस को देख ट्वीट किया। इस ट्वीट में अमिताभ ने लिखा, 'परिवार का गौरव, एक लड़की का गौरव, सभी महिलाओं का गौरव, हमारी प्यारी आराध्या।' इस समारोह में आराध्या साड़ी पहनकर पहुंची थी। आराध्या के लुक को भी काफी पसंद किया गया।
.. the pride of the family .. the pride of a girl .. the pride of all women ..
OUR dearest AARADHYA .. https://t.co/jQ9FFrmBEZ
बता दें कि आराध्या बच्चन धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ती हैं। अधिकतर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बच्चे इसी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। इस वार्षिकोत्सव समारोह में पूरा बच्चन परिवार तो पहुंचा ही। साथ ही शाहरुख खान बेटे अबराम खान के साथ पहंचे थे। इसके अलावा बच्चन परिवार की तरफ से ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, श्वेता नंदा और उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा भी शामिल हुई थीं।