फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत ने 'स्टार भारत' को बताया झूठा, चिदंबरम से बोलीं पायल- 'मैं भी घर पर अकेली थी', पांच खबरें

Sat, 21 Dec 2019 01:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 21 Dec 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
News Capsule Sushant Singh Star Bharat Payal Rohatgi Neha Kakkar Taapsee Pannu Loung Laachi
पायल रोहतगी, सुशांत सिंह - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...

News Capsule Sushant Singh Star Bharat Payal Rohatgi Neha Kakkar Taapsee Pannu Loung Laachi
Payal Rohatgi

जेल से छूटने के बाद पायल ने चिदंबरम को घेरा
अभिनेत्री पायल रोहतगी हाल ही में जेल से बाहर निकली हैं। जेल से छूटते ही पायल अब फिर से हमलावर हो गई हैं। पायल ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर निशाना साधा है। पायल ने पी चिदंबरम के एक ट्वीट का रिप्लाई किया है। पायल ने लिखा, 'मुझे भी गिरफ्तार किया गया था सर और मैंने किसी भी नियम-कानून का उल्लंघन नहीं किया था। कांग्रेस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का ढिंढोरा पीट रही है। उसने मुझे मेरे घर से उठा लिया। मैं भी घर पर अकेली थी।' बता दें कि कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने राम गुहा के बचाव में एक ट्वीट किया था। पायल ने उसी ट्वीट पर उन्हें घेरा।
 

News Capsule Sushant Singh Star Bharat Payal Rohatgi Neha Kakkar Taapsee Pannu Loung Laachi
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram

नेहा ने गाया अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के लिए 'चन्ना मेरेया'
टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ ने एक बार फिर से अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को याद किया है। नेहा ने शो के दौरान अपने एक्स के लिए 'चन्ना मेरेया' गाना गाया। सोनी टीवी के ट्विटर हैंडल से शो का एक प्रोमो वीडियो साझा किया गया है। जिसमें ये दिखाया गया है। प्रोमो वीडियो में ये भी दिखाया गया है कि आने वाले शादी स्पेशल एपिसोड में कॉमेडिय भारती सिंह पति हर्ष लिंबाचिया के साथ शामिल होंगी। बता दें कि नेहा अक्सर कई मौकों पर अपने ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली को याद करती रहती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
News Capsule Sushant Singh Star Bharat Payal Rohatgi Neha Kakkar Taapsee Pannu Loung Laachi
तापसी पन्नू - फोटो : amar ujala, mumbai

तापसी पन्नू ने कही CAA प्रोटेस्ट को लेकर ऐसी बात
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने हाल ही में हो रहे CAA के खिलाफ प्रोटेस्ट को लेकर अपनी बात रखी है। तापसी ने कहा कि, 'मैंने CAA पर अपने विचार व्यक्त नहीं किए हैं क्योंकि मैंने इसके बारे में अध्ययन नहीं किया है। लेकिन जामिया के जो वीडियोज मैंने देखे, मुझे वो कहीं से भी शांतिपूर्ण या सुखद नहीं लगे। मुझे बहुत दुख हुआ जब मैंने उन वीडियो को देखा जहां छात्र अपनी दुर्दशा के बारे में बात कर रहे थे। मुझे लगता है कि कुछ बड़ा हुआ है या कुछ बड़ा होने वाला है।' बता दें कि तापसी पन्नू के अलावा कई सितारे ऐसे हैं जो इस प्रोटेस्ट के खिलाफ हैं। तो कई ऐसे भी हैं जो इस प्रोटेस्ट का साथ दे रहे हैं।

विज्ञापन
News Capsule Sushant Singh Star Bharat Payal Rohatgi Neha Kakkar Taapsee Pannu Loung Laachi
लौंग लाची - फोटो : Social Media

पंजाबी सॉन्ग 'लौंग लाची' ने रचा इतिहास
मशहूर पंजाबी सॉन्ग लौंग लाची ने यूट्यूब की दुनिया में इतिहास रच दिया है। इस गाने ने यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज बटोर लिए हैं। पंजाबी फिल्म 'लौंग लाची' का यह टाइटल ट्रैक पिछले साल फरवरी में रिलीज हुआ था। इस गाने का वीडियो 'टी सीरीज' के बैनर तले यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। गाने का वीडियो अभिनेत्री नीरू बाजवा, एमी विर्क और अंबरदीप पर फिल्माया गया है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed