सनी लियोनी फिल्में करें या नहीं लेकिन वो हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले कुछ सालों में उनकी लोकप्रियता के साथ कमाई भी बढ़ी है। इसी का नतीजा रहा सनी फोर्ब्स 2019 की टॉप 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल हो गई हैं जबकि पिछले साल 2018 में उनका नाम लिस्ट में नहीं था। 2.5 करोड़ की कमाई के साथ सनी 48वें नंबर पर हैं।
करोड़ों में फैला सनी लियोनी का कारोबार, फिल्मों के अलावा ऐसे होती है कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी ने इस साल किसी फिल्म में अभिनय नहीं किया है। हालांकि कुछ फिल्मों के गानों में वो आइटम नंबर जरूर करती नजर आईं। मेकर्स सनी की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए फिल्म में उनका एक गाना शामिल कर देते हैं जो फैंस की जुबान पर चढ़ जाता है। भले ही सनी ने इस साल किसी फिल्म में अभिनय नहीं किया है लेकिन उनकी कमाई पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। तभी तो वो फोर्ब्स की टॉप 100 सेलिब्रिटी लिस्ट में शामिल हो गई हैं।
बिजनेस में रुचि के चलते सनी ने स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड, रियल स्टेट और रिटायरमेंट फंड में इनवेस्ट कर रखा है। एक इंटरव्यू में सनी ने बताया था कि 'अमेरिका में कुछ म्यूचुअल फंड में निवेश किया है। मैंने रियल स्टेट में काफी पैसा लगाया है। यह मुझे सबसे सही लगता है। मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी हूं। ऐसे में पैसे की अहमियत मैं अच्छे से जानती हूं।'
सनी अपने नाम से परफ्यूम लॉन्च कर चुकी हैं जो 'लस्ट' नाम से है। इसके अलावा उन्होंने बॉक्स लीग क्रिकेट टीम 'चेन्नई स्वैगर्स', ऑनलाइन गेम 'तीनपत्ती विद सनी लियोनी' और 'स्वीट ड्रीम्स' में भी पैसे निवेश किए हैं। फिलहाल सनी का इरादा किसी स्टार्टअप बिजनेस में पैसा लगाने का नहीं है। उन्हें भारत में रियल स्टेट में पैसे लगाना भी सही नहीं लगता क्योंकि यहां पैसे वापस पाने के लिए कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। फिल्मों और विज्ञापनों के अलावा सनी टीवी पर भी दिखाई देती हैं। एमटीवी पर प्रसारित सनी का शो 'स्प्लिस्टविला' युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है।
यूं हीं नहीं 'किंग ऑफ कॉमेडी' कहे जाते गोविंदा, इन 10 सीन को देख हंस-हंसके हो जाएंगे लोट-पोट