फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुलदीप सेंगर की सजा पर जावेद अख्तर का ट्वीट, कहा- 'देखते हैं कितनी जल्दी अस्पताल में भर्ती होते हैं'

Sat, 21 Dec 2019 12:27 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 21 Dec 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar viral tweet on Unnao Rape Case convict Kuldeep Singh Sengar imprisonment for life
जावेद अख्तर और कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्नाव रेप मामले में दोषी पाए गए कुलदीप सिंह सेंगर को हाल ही में दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। उम्रकैद के साथ ही अदालत ने सेंगर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। ऐसे में इस मामले पर अब जावेद अख्तर ने ट्वीट किया है।

Javed Akhtar viral tweet on Unnao Rape Case convict Kuldeep Singh Sengar imprisonment for life
javed akhtar

बीजेपी से निष्कासित किए जा चुके विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कुलदीप सेंगर को अदालत ने अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अब देखते हैं कि वह कितनी जल्दी अस्वस्थ होकर अस्पताल में भर्ती होते हैं।' साफ है कि जावेद अपने ट्वीट से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साध रहे हैं।

Javed Akhtar viral tweet on Unnao Rape Case convict Kuldeep Singh Sengar imprisonment for life
Javed Akhtar - फोटो : amar ujala

बता दें कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले जावेद अख्तर ने जामिया मामले पर भी अपनी बात रखी थी। दरअसल जावेद अख्तर को टैग कर किसी ने लिखा, 'जामिया के छात्र मीडिया पर अटैक कर रहे हैं। उस मीडिया पर जो उन्हें उनके द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण विरोध का आईना दिखा रहे हैं। लेकिन ऐंटी-नैशनल और सेक्युलर लोग इसकी निंदा नहीं करेंगे। ये शहरी आतंकवादी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar viral tweet on Unnao Rape Case convict Kuldeep Singh Sengar imprisonment for life
javed akhtar - फोटो : social media

इस ट्वीट का जवाब देते हुए जावेद ने लिखा, 'लॉ ऑफ लैंड के मुताबिक, किसी भी परिस्थिति में पुलिस किसी भी यूनिवर्सिटी के कैंपस में यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की इजाजत के बिना नहीं घुस सकती। जामिया कैंपस में बिना इजाजत घुसकर पुलिस ने एक ऐसी मिसाल कायम की है जो हर यूनिवर्सिटी के लिए एक खतरा है।'

विज्ञापन
Javed Akhtar viral tweet on Unnao Rape Case convict Kuldeep Singh Sengar imprisonment for life
Javed Akhtar - फोटो : Instagram

वहीं जावेद के ट्वीट पर आईपीएस संदीप मित्तल ने लिखा था, 'प्रिय कानूनी विशेषज्ञ, प्लीज लॉ ऑफ लैंड, अनुभाग संख्या और अधिनियम आदि के नाम को थोड़ा विस्तार से समझाएं ताकि हम भी प्रबुद्ध हों।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed