फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून: अनुराग कश्यप ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया 'बहरा-गूंगा प्रधानसेवक'

Sat, 21 Dec 2019 11:50 AM IST
shrilata biswas बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: shrilata biswas Updated Sat, 21 Dec 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
anurag kashyap takes pm narendera modi on caa protest
anurag kashyap - फोटो : social media

नागरिकता कानून के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रदर्शनों के बीच फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने शुक्रवार रात लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट करके निशाना साधा। अनुराग ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावनाओं से परे हैं।

anurag kashyap takes pm narendera modi on caa protest
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बेहद तीखी भाषा में किए गए इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'हमारा प्रधानसेवक, हमारा प्रधानमंत्री, जनता का प्रधान नौकर  @narendramodi बहरा है, गूंगा है और भावनाओं के परे है। वो सिर्फ एक नौटंकी है जो भाषण दे सकता है, बाकी कुछ उसके बस का नहीं है। उसको न दिखाई दे रहा है, न सुनाई दे रहा है। वो अभी नए नए झूठ सीखने में व्यस्त है।

anurag kashyap takes pm narendera modi on caa protest
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media

इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया कि 'सरकार समर्थित असामाजिक तत्व दंगा शुरु करते हैं और फिर जनता पर पुलिस टूट पड़ती है।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया कि इस सारी स्थिति के पीछे बीजेपी सरकार का हाथ है। शुक्रवार को ही उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट को रीट्वीट किया और पीएम मोदी पर सवाल उठाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
anurag kashyap takes pm narendera modi on caa protest
anurag kashyap - फोटो : social media

पीएमओ के ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से कहा गया था, 'बीते पांच वर्षों में देश ने खुद को इतना मजबूत किया है कि इस तरह लक्ष्य रखे भी जा सकते हैं और उन्हें प्राप्त भी किया जा सकता है।'
इस पर अनुराग ने टिप्पणी की, 'कितना मजबूत किया है? कैसे प्राप्त करेंगे? आप प्रखर वक्ता हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। मगर बातों से ही देश नहीं चलेगा न सर, आंकड़े, फैक्ट्स और फिगर्स कुछ तो हो।'

विज्ञापन
anurag kashyap takes pm narendera modi on caa protest
Anurag Kashyap - फोटो : file photo

CAA और बॉलीवुड
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों को लेकर सोशल मीडिया में काफी कुछ कहा जा रहा है। कुछ कलाकार खुलकर इस कानून का विरोध कर रहे हैं तो कुछ कलाकारों ने समर्थन भी किया है। वहीं कुछ कलाकारों की चुप्पी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
अनुराग कश्यप उन हस्तियों में शामिल हैं जो नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में लगातार अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को भी ट्वीट कर कहा था कि 'देश एक बार फिर आपातकाल देख रहा है।' उन्होंने यह बात उत्तर प्रदेश के डीजीपी के उस ट्वीट को शेयर करते हुए कही थी जिसमें कहा गया था कि प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed