फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नकारात्मक किरदार ठुकरा इन 5 स्टार्स ने की सबसे बड़ी गलती, 'गब्बर' अमजद नहीं, ये बनते

Sat, 27 Jul 2019 02:51 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 27 Jul 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
amjad ali khan special story these actors rejected negative character
negative characters - फोटो : social media

एक फिल्म के लिए लीड स्टार्स और विलेन मुख्य किरदार होते हैं। इनके बिना फिल्म का कोई महत्व नहीं रह जाता है। विलेन का किरदार निभाकर ऐसे कई एक्टर्स हैं जो आज भी उसी किरदार के लिए याद किए जाते हैं। इनमें से एक नाम है गब्बर सिंह। गब्बर का नाम लेते ही आंखों के सामने एक्टर अमजद खान का चेहरा आ जाता है। अमजद खान से पहले एक्टर डैनी डेन्जोंगपा को यह रोल ऑफर हुआ था लेकिन समय ना दे पाने की वजह से निर्देशक रमेश सिप्पी ने अमजद खान को चुन लिया। इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे विलेन के किरदार रहे हैं जिन्हें पहले किसी और एक्टर्स को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने किसी कारणवश ठुकरा दिया। तो आइए जानते हैं इन ठुकराए हुए 5 किरदारों के बारे में...

amjad ali khan special story these actors rejected negative character
john abraham - फोटो : social media

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली के दोनों पार्ट की। फिल्म की पॉपुलरिटी इतनी बढ़ गई कि बच्चा-बच्चा बाहुबली के किरदार को जानता है। फिल्म में भल्लाल देव एक निगेटिव किरदार था जो पहले जॉन अब्राहम को ऑफर हुआ था लेकिन जॉन ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

amjad ali khan special story these actors rejected negative character
shah rukh khan, aamir khan - फोटो : social media

यशराज बैनर तले बनी फिल्म डर का तो हर कोई दीवाना है। फिल्म साल 1993 में आई थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में सनी देओल, जूही चावला और शाहरुख खान मुख्य किरदार में थे। शाहरुख फिल्म में राहुल मेहरा के निगेटिव किरदार में थे, पहले आमिर खान को इस रोल के लिए ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने निगेटिव किरदार को करने से मना कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
amjad ali khan special story these actors rejected negative character
shakti kapoor, tinnu anand - फोटो : social media

शक्ति कपूर का नाम निगेटिव रोल का ब्रांड माना जाता रहा है। शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर में ज्यादातर निगेटिव किरदार ही किए हैं जो एक से एक हिट साबित हुए हैं। इनमें से अंदाज अपना-अपना में 'क्राइम मास्टर गोगो' उनका सबसे फेमस निगेटिव किरदार है। इस किरदार के लिए पहले एक्टर टीनू आनंद को चुना गया था।  

विज्ञापन
amjad ali khan special story these actors rejected negative character
amrish puri, anupam kher - फोटो : social media

फिल्म मिस्टर इंडिया का एक-एक किरदार आज भी सिनेमा प्रेमियों को याद है। फिल्म में मोगैंबो का रोल अमरीश पुरी ने निभाया था। यह रोल पहले अनुपम खेर को दिया गया था और उन्होंने फिल्म के कुछ सीन्स भी किए थे लेकिन अनुपम के पास उस वक्त और भी कई फिल्में थीं जिसकी वजह से उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed