फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amjad Khan: अमजद खान को पूरी जिंदगी रहा इस बात का मलाल, पिता की यह आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए थे अभिनेता

Thu, 27 Jul 2023 09:19 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Jul 2023 09:19 AM IST
विज्ञापन
Amjad Khan Death Anniversary Know UnKnown Facts about Actors life and career struggle
अमजद खान - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों की कहानी एक ही नियम पर चलती है। एक हीरो होगा, जो हीरोइन से प्यार करता होगा और विलेन हीरोइन को परेशान करेगा। जब तक हीरो से उसकी पिटाई नहीं होगी, तब तक दर्शकों को कहानी में मजा नहीं आता। खूंखार खलनायकों का यह दौर पुराने जमाने से चलता आ रहा है। इस इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार आए हैं, जिन्होंने खलनायक की भूमिका से दर्शकों की तारीफें बटोरी है। उनके जाने के बाद आज भी उनकी फिल्मों ने उन्हें अमर किया हुआ है। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी ही शख्सियत से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने संघर्ष से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है।

Amjad Khan Death Anniversary Know UnKnown Facts about Actors life and career struggle
अमजद खान - फोटो : सोशल मीडिया

यहां से पचास-पचास कोस दूर गांव में, जब बच्चा रात को रोता है, तो मां कहती है बेटे सो जा, सो जा नहीं तो गब्बर आ जाएगा'... शोले का एक यह डायलॉग आज भी दर्शकों की जुबान पर है और यही वजह है कि फिल्म में गब्बर की भूमिका निभाने वाले अमजद खान आज भी अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में जिंदा हैं। चलिए जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

Amjad Khan Death Anniversary Know UnKnown Facts about Actors life and career struggle
अमजद खान - फोटो : सोशल मीडिया

अमजद खान का जन्म 12 नवंबर 1940 को पेशावर में हुआ था। अभिनेता एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे। अमजद को बचपन से ही अभिनय का काफी शौक था। अभिनय के प्रति अपने रुझान को देखते हुए उन्होंने महज 17 साल की उम्र में ही 'अब दिल्ली दूर नहीं' (1957) में काम किया था। इंडस्ट्री में हर कोई हीरो बनने का सपना सजाए आता है, लेकिन अमजद खान बॉलीवुड के वह हीरो बन गए, जिन्हें उनकी खलनायकी के लिए पसंद किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amjad Khan Death Anniversary Know UnKnown Facts about Actors life and career struggle
अमजद खान - फोटो : सोशल मीडिया

हर हंसते-खेलते आदमी के पीछे एक बड़ा दर्द छुपा होता है। यही हाल अमजद खान का भी था। उनकी जिंदगी में एक ऐसा गम था, जिससे वह कभी नहीं उबर पाए थे।  अमजद खान चाहते थे कि उनके पिता जयंत फिल्म ‘शोले’ में उनका काम देखें, लेकिन ‘शोले’ की रिलीज से पहले उनके पिता का निधन हो गया। बता दें कि ‘शोले’ 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी। वहीं, अभिनेता के पिता की मौत दो जून 1975 को हो गया था।

 

विज्ञापन
Amjad Khan Death Anniversary Know UnKnown Facts about Actors life and career struggle
अमजद खान - फोटो : सोशल मीडिया

अमजद खान चाहते थे कि उनके पिता जयंत फिल्म ‘शोले’ में उनका काम देखें, किस्मत को यह मंजूर नहीं था। ‘शोले’ 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी। इससे ढाई महीने पहले दो जून 1975 को उनके पिता जयंत का निधन हो गया। अमजद खान की यह तमन्ना हमेशा अधूरी ही रही। इस गम को लेकर वह ताउम्र जीते रहे। वहीं, अमजद खान अपने आखिरी दिनों में बेहद तकलीफ में रहे थे। एक्सीडेंट से उनकी 13 पसलियां टूट गई थी। व्हील चेयर में लंबे वक्त तक रहने के कारण उनका वजन भी काफी बढ़ गया था। बढ़ते वजन के कारण वह कोमा में भी चले गए पर वापस आ गए थे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed