मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की छोटी बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) ने अपना जन्मदिन धूमधाम से दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ मनाया। इस जश्न में उनका साथ देने कई सितारे जमीं पर उतरे। इस खास मौके पर सारी लाइमलाइट बॉलीवुड के नए लव बर्ड मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लूट ले गए। ये दोनों भले ही एक साथ कैमरे में कैद नहीं हुए लेकिन लुक से प्रशंसकों का दिल जीतने में कामयाब रहे।
अमृता अरोड़ा की जन्मदिन पार्टी में इस तरह दिखे अर्जुन कपूर और मलाइका, देखिए Inside तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृता ने अपने जन्मदिन पर काले रंग की ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग की बैली और खुले बाल किए हुए थे। वहीं उनकी बड़ी बहन मलाइका सिल्वर रंग की शिमरी ड्रेस के साथ लाल रंग की लिपस्टिक और स्नीकर के साथ स्पॉट हुईं। मलाइका इस ड्रेस में अच्छी लग रही थीं। सामने आई तस्वीरों में मलाइका अमृता के घर से बाहर निकलती हुई दिखीं।
अर्जुन कपूर ने इस खास दिन पर काले रंग का जैकेट पहना हुआ था। वह मीडिया को देखते ही हाथ हिलाते हुए नजर आए। उनका कूल लुक और अंदाज प्रशंसकों को खूब भा रहा है। इस पार्टी के अंदर की एक तस्वीर अर्जुन ने करीना कपूर के साथ साझा की है। इस तस्वीर में अर्जुन से टेक लगाए हुए करीना खड़ी हुई हुई हैं।
Blow a kiss 😘 , Fire a gun 🔫 Bebo’s always got Me to Lean On 😉
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
इनके अलावा कई और सितारों इस जश्न में शामिल हुए। जिसमें चंकी पांडे पत्नी भावना के साथ, संजय कपूर, अभिनेत्री करिश्मा कपूर,नताशा पूनावाला, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और करीना कपूर खान हैं। करीना अमृता अरोड़ा की करीबी दोस्त हैं। इस मौके पर करीना ने लेपर्ड प्रिंट की ड्रेस पहनी थी। इसके साथ ही गुलाबी रंग की बैली पहनी थी।
आपको बता दें, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, महीप कपूर और अमृता अरोड़ा गर्ल गैंग के नाम से अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ये सभी अच्छी दोस्त हैं। अक्सर ये पांचों सितारे पार्टी करते हुए और रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट होते हैं।
सैफ की 'जवानी जानेमन' 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' और 'गुल मकई' पर दूसरे दिन पड़ी भारी, जानें कलेक्शन

कमेंट
कमेंट X