सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सैफ की 'जवानी जानेमन' 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' और 'गुल मकई' पर दूसरे दिन पड़ी भारी, जानें कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 02 Feb 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Jawaani Jaaneman Himesh Happy Hardy and Heer Gul Makai box office collection day 2
Himesh Happy Hardy, Jawaani Jaaneman, Gul Makai - फोटो : file photo

'जवानी जानेमन' (Jawaani Jaaneman), 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' और 'गुल मकई' फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है। तीनों ही फिल्मों के कलेक्शन पर नजर डालें तो सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' के कलेक्शन में पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन इजाफा हुआ। वहीं बाकी दोनों फिल्मों के कलेक्शन में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं देखी गई। 

Trending Videos
Saif Ali Khan Jawaani Jaaneman Himesh Happy Hardy and Heer Gul Makai box office collection day 2
Jawaani Jaaneman - फोटो : twitter

सैफ अली खान की 'जवानी जानेमन' ने शुक्रवार को 3.24 का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन का का कलेक्शन करीब 4.50 करोड़ रहा। इस तरह से पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन का कलेक्शन में 50% का इजाफा हुआ। यानी कि अभी तक यह फिल्म कुल 7.74 का कलेक्शन कर चुकी है। रविवार को इस फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा होने की उम्मीद है। इस फिल्म का बजट 40 करोड़ बताया जा रहा है। कलेक्शन की रफ्तार को देखकर बजट तक पहुंचने के लिए इस फिल्म की रफ्तार थोड़ी मुश्किल जरूर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Jawaani Jaaneman Himesh Happy Hardy and Heer Gul Makai box office collection day 2
Jawaani Jaaneman - फोटो : twitter

'जवानी जानेमन' फिल्म में सैफ अली खान के अलावा तब्बू और पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला हैं। अलाया की यह डेब्यू फिल्म है। ये फिल्म भारत में 1100 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ औक प्रोड्सूस जैकी भगनानी ने किया है। हिमेश की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कुछ खास नहीं कर पाई। 

Saif Ali Khan Jawaani Jaaneman Himesh Happy Hardy and Heer Gul Makai box office collection day 2
Happy Hardy and Heer - फोटो : amar ujala mumbai

'हैप्पी हार्डी एंड हीर' ने पहले दिन 12 लाख का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन का कलेक्शन करीब 12 से 13 लाख है। इस तरह से यह फिल्म अभी तक फिल्म 24 से 25 लाख का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया ने डबल रोल निभाया है। तीसरी फिल्म 'गुल मकई' ने पहले दिन 4 से 5 लाख का कलेक्शन किया। दूसरे दिन भी इस फिल्म का कलेक्शन करीब 4.50 से 5 लाख तक रहा। इस तरह से इस फिल्म का अभी तक का कुल कलेक्शन 8.50 से 10 लाख तक है। 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Jawaani Jaaneman Himesh Happy Hardy and Heer Gul Makai box office collection day 2
गुल मकई - फोटो : file photo

'गुल मकई' पाकिस्तानी एक्टिविस्ट और नोबल शांति पुरस्कार जीत चुकीं मलाला यूसुफजई की जिंदगी पर आधारित है। 'गुल मकई' में अभिनेत्री रीमा शेख ने मलाला की भूमिका निभाई है। 

वरुण की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और कंगना की 'पंगा' में से कौन पड़ा भारी, जानें नौवें दिन का कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed